- August 22, 2022
मध्य प्रदेश और राजस्थान में नदियां उफान, 200 से ज्यादा डैम ओवरफ्लो
इंटरनेट डेस्क। मध्य प्रदेश, राजस्थान, उत्तर प्रदेश, हिमाचल और बिहार में पिछले 48 घंटे से भारी बारिश हो रही है। राजधानी भोपाल में लगातार बारिश हो रही है। मौसम विभाग ने जिले में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। इसके बाद जिला प्रशासन ने सोमवार को विद्यार्थियों की सुरक्षा को ध्यान में रखकर सरकारी और निजी स्कूलों में छुट्टी घोषित कर दी है। राजस्थान में 200 से ज्यादा और मध्य प्रदेश में करीब 50 छोटे-बड़े डैम ओवरफ्लो हो गए हैं। उत्तर प्रदेश में गंगा खतरे के निशान के ऊपर बह रही है और बिहार में ये खतरे के निशान के करीब है।
रिपोर्ट्स के अनुसार आपको बता दे की पिछले 48 घंटे से ज्यादा बारिश के चलते कई नेशनल हाईवे ब्लॉक हैं। 50 से ज्यादा डैम ओवर फ्लो हैं। जबलपुर में बरगी डैम के 17 और नर्मदापुरम में तवा डैम के 13 गेट खोले गए हैं। बारिश की बात करें तो गुना में सबसे ज्यादा 7 इंच, सागर में 6.5 इंच, जबलपुर में 6 इंच बारिश हुई। भोपाल में 24 घंटे में 10 इंच पानी गिरा है। यहां अब तक 60 इंच बारिश हो चुकी है। जानकारी के लिए बता दे की 2016 में यहां 56.58 इंच बारिश हुई थी, जो रिकॉर्ड है। ये रिकॉर्ड सोमवार को टूट सकता है। बारिश के चलते भोपाल के बड़ा तालाब के बोट क्लब पर खड़ा क्रूज आधा डूब गया है।
आगे क्या: मौसम विभाग ने अगले 24 घंटे में प्रदेशभर में मूसलाधार बारिश का अलर्ट जारी किया है। भोपाल, ग्वालियर और उज्जैन संभाग में 5 इंच या इससे ज्यादा पानी गिर सकता है।
367 total views, 2 views today