• April 5, 2023

भोला ने बॉक्स ऑफिस पर शुरू किया अपने पैर जमाने, 50 करोड़ के पार हुआ कलेक्शन

भोला ने बॉक्स ऑफिस पर शुरू किया अपने पैर जमाने, 50 करोड़ के पार हुआ कलेक्शन

इंटरनेट डेस्क। अजय देवगन (Ajay Devgn) की भोला को आखिरकार खुशी मनाने का मौका मिल गया। 30 मार्च को रिलीज हुई भोला ने बॉक्स ऑफिस पर अपने पैर जमाने शुरू कर दिए है। मंगलवार को फिल्म का कलेक्शन 50 करोड़ के पार पहुंच गया।

अजय देवगन, दीपक डोबरियाल (Deepak Dobriyal) और तब्बू स्टारर भोला एक एक्शन एडवेंचर फिल्म है। दृश्यम 2 के बाद दर्शकों को अजय की भोला से काफी उम्मीद थी। फिल्म का फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे थे। हालांकि, रिलीज के बाद भोला को क्रिटिक्स और दर्शकों से मिली-जुली प्रतिक्रिया मिली।

मंगलवार को भोला ने बॉक्स ऑफिस पर अपनी रफ्तार बनाए रखी। शुरुआती आंकड़ों के अनुसार, 4 अप्रैल को भोला ने देशभर में लगभग 4.50 करोड़ का नेट कलेक्शन किया। इसके साथ ही फिल्म का अब तक का टोटल कलेक्शन 53.28 करोड़ हो गया है।

 216 total views,  2 views today

Spread the love