Travel Tips: ये है भारत देश की वो जादुई जगह जहां पर नहाने से ठीक हो जाती है व्यक्ति की सभी बीमारियां !

Travel Tips: ये है भारत देश की वो जादुई जगह जहां पर नहाने से ठीक हो जाती है व्यक्ति की सभी बीमारियां !

हम सभी अच्छी तरह जानते हैं कि भारत देश विविधताओं से भरा हुआ देश है यहां पर कई तरह की भाषा और संस्कृति तथा मान्यताएं देखने और सुनने को मिलती है। इसके साथ ही भारत में ऐसी कई जगह भी मौजूद है जो अपने रहस्य की वजह से पूरी दुनिया में फेमस है। बड़े-बड़े वैज्ञानिक भी इन जगहों के रहस्य को सुलझा नहीं पाए हैं। आज इस लेख के माध्यम से आपको बताने वाले हैं। भारत देश की कुछ ऐसी जगह के बारे में जिनके बारे में जानकर आपको विश्वास करना मुश्किल हो जाएगा दरअसल भारत में ऐसी कई जगह मौजूद है जहां के स्थानीय लोगों का मानना है कि इस पानी में नहाने से लोगों की बीमारियां दूर होती है और ऐसा कहा जाता है कि यहां के पानी में डुबकी लगाने से न केवल बीमारियां बल्कि लंबे समय सेचले आ रहे विकार भी ठीक हो जाते है। आइए इस लेख के माध्यम से जानते है इन जगहों के बारे में विस्तार से –

* भीमकुंड :

आपको बता दे की भीमकुंड मध्य प्रदेश के छतरपुर में मौजूद है यह गुफा देखने में साधारण सी है लेकिन बहुत ही रहस्यमयी जगह है। ऐसा माना जाता है कि यह कुंड महाभारत के समय का है हालांकि यह कितना गहरा है इसके बारे में अभी तक कोई जान नहीं पाया है स्थानीय लोगों का मानना है कि इस भीम कुंड में लगाई हुई एक डूबकी आपकी सेहत में सुधार ला सकती है।

* गंगनानी :

उत्तराखंड के गंगोत्री रूट पर गंगनानी नाम का एक छोटा सा गांव है जहां पर आने वाले श्रद्धालु यहां बने गर्म पानी के सोते में डुबकी लगाते हैं। ऐसे में अधिकतर लोगों का मानना है कि यहां पर स्नान करके उनके कई तरह के शारीरिक विकार दूर हो गए हैं।

* पुष्कर सरोवर :

आपको बता दे की राजस्थान में स्थित पुष्कर दुनिया भर में काफी फेमस है। यहां एकमात्र ब्रह्मा जी का मंदिर भी मौजूद है बता दे की पुष्कर का जिक्र रामायण जैसे पवित्र धार्मिक ग्रंथो में भी मिलता है। प्राचीन काल से ही यहां के लोगों का मानना है कि इस पवित्र झील में डुबकी लगाने से शारीरिक बीमारियों से राहत मिलती है। लोगों का यह भी मानना है कि यहां पर स्नान करने से कैंसर भी ठीक हो जाता है।

* मणिमहेश झील :

मणिमहेश कैलाश पर्वत पर स्थित है यह जगह हिमाचल प्रदेश में है। यहां एक बहुत ही सुंदर झील बनी हुई है। यहां पर हजारों लोग डुबकी लगाते हैं। ऐसे में स्थानीय लोगों का मानना है कि यहां का पानी मांसपेशियों को तो मजबूत करता ही है इसके साथ ही शारीरिक घावों को भी ठीक करता है।

 120 total views,  2 views today

Spread the love