Food Recipe: बच्चों के लिए कम समय में बनाए ये हेल्दी टेस्टी ब्लूबेरी शेक, जानिए आसान रेसिपी!

Food Recipe: बच्चों के लिए कम समय में बनाए ये हेल्दी टेस्टी ब्लूबेरी शेक, जानिए आसान रेसिपी!

इंटरनेट डेस्क। गर्मियों के मौसम में बच्चों को ठंडी-ठंडी ड्रिंक पीना बेहद पसंद होता है। खासकर मिल्कशेक बच्चों से लेकर बड़े लोगों को काफी पसंद आता है। मैंगो शेक तो लगभग हर घर में बनता है। अगर आप कुछ नया ट्राई करना चाहती हैं, तो घर ब्लूबेरी मिल्कशेक बना सकती हैं। यकीनन आपके बच्चों को के साथ – साथ ये बड़ो को भी ये ब्लूबेरी शेक जरूर पसंद आएगा। इसे बनाना भी बेहद आसान है। आइए आज इस लेख के माध्यम से आपको बताते हैं इसे बनाने के लिए आवश्यक सामग्री और बनाने का आसान तरीका –

* ब्लूबेरी शेक बनाने के लिए आवश्यक सामग्री :

1. ब्लू बेरी
2. वनीला आइसक्रीम
3. बर्फ
4. दूध
5. चीनी

* ब्लूबेरी शेक बनाने की आसान रेसिपी :

1. सबसे पहले ब्लूबेरी लें। इसे अच्छे से साफ कर लें। अब इसे ब्लेंडर में डालें

2. फ्रोजन ब्लूबेरी को ब्लेंडर में डालकर इसका पेस्ट बना लें। अब इसमें दूध डालें।

3. इस मिश्रण में चीनी डालें। दूध डालने के बाद वनीला आइसक्रीम डालकर इसे अच्छे से ब्लेंड कर लें।

4. इसके बाद इस मिश्रण में बर्फ डालकर इसे अच्छे से मिक्स कर लें। अब इस मिल्कशेक को गिलास में डालें।

5. इसको बादाम से गार्निश करके सर्व करें।

 428 total views,  2 views today

Spread the love