• November 9, 2023

कांग्रेस प्रत्याशी वेदप्रकाश सौलंकी की सम्पत्ति पांच साल में बढ़कर हुई 10 गुना

कांग्रेस प्रत्याशी वेदप्रकाश सौलंकी  की सम्पत्ति पांच साल में बढ़कर हुई 10 गुना

चाकसू। चाकसू विधानसभा चुनाव में नामांकन दाखिल करने की अंतिम तिथि 06 नवम्बर को कांग्रेस प्रत्याशी वेदप्रकाश सोलंकी ने अपने समर्थकों के साथ अपना नामांकन पत्र दाखिल किया। नामांकन पत्र के अनुसार वेदप्रकाश सोलंकी की सम्पत्ति पांच साल में बढ़कर 10 गुना हो गई है। नामांकन पत्र में प्रस्तुत की गई जानकारी के अनुसार वर्तमान में सोलंकी की कुल सम्पत्ति एक करोड़ 10 लाख 97 हजार 354 है।

जबकि वर्ष 2018 में दाखिल किए गए नामांकन में यह सम्पत्ति 14 लाख 29 हजार 933 दिखाई गई थी। जिसमें अचल सम्पत्ति शुन्य थी। वहीं पत्नी के नाम पर 5 लाख 40 हजार की चल और 10 लाख की अचल सम्पत्ति दर्शायी गई थी। वहीं पेश किए गए शपथपत्र में स्वयं की चल सम्पत्ति 30 लाख 034 हजार 87 रूपए एवं अचल सम्पत्ति 80 लाख 63 हजार 2 सौ 67 रुपए बताई गई है। वहीं पत्नी के नाम पर चल सम्पत्ति 13 लाख 18 हजार 21 एवं अचल सम्पत्ति में 29 लाख 35 हजार 825 रूपए बताई गई है। साथ ही तीन आपराधिक मामले केस बताए गए हैं।

 86 total views,  4 views today

Spread the love