• January 16, 2022

अखिलेश यादव स्वामी प्रसाद को भूटान का कॉउंसलर बनवा देंगे, भाजपा छोड़ने वालों पर राजू श्रीवास्तव ने कसा तीखा व्यंग

अखिलेश यादव स्वामी प्रसाद को भूटान का कॉउंसलर बनवा देंगे, भाजपा छोड़ने वालों पर राजू श्रीवास्तव ने कसा तीखा व्यंग

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव से पहले सभी दलों के नेता इधर-उधर भागने में लगे हैं। दरअसल हाल ही में चुनाव से पहले भाजपा में मंत्री रहे स्वामी प्रसाद मौर्य सहित कई नेताओं ने भाजपा छोड़कर सपा में शमिल हो गए हैं। प्रसिद्ध हास्य कलाकार और कैबिनेट का दर्जा प्राप्त भाजपा नेता राजू श्रीवास्तव ने भाजपा छोड़कर दूसरी पार्टियों में जाने वाले नेताओं पर व्यंग्य बाण चलाए हैं। अपनी बात रखते हुए उन्होंने जहां एक ओर उदित राज और फिल्म अभिनेता शत्रुघ्न सिन्हा पर निशाना साधा है, वहीं स्वामी प्रसाद मौर्य और दारा सिंह चौहान के अपने तरीके से मजे लिए है।इसी दलबदल को लेकर हास्य कलाकार राजू श्रीवास्तव ने अपने ट्विटर अकाउंट पर एक वीडियो पोस्ट किया। इंटरनेट मीडिया पर वायरल इस वीडियो में राजू श्रीवास्तव ने पार्टी छोड़कर गए नेताओं की स्थितियों के बारे में लोगों को बताया है।

 

* चुनाव का ऐलान

 

उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव का ऐलान हो चुका है। बीते 8 जनवरी को चुनाव आयोग ने 403 सीटों वाली 18वीं विधानसभा के लिए चरण दर चरण का ऐलान कर दिया है। चुनाव आयोग के मुताबिक उत्तर प्रदेश में चुनाव 10 फरवरी से 7 मार्च तक सात चरणों में कराये जायेंगे। 10 मार्च को चुनाव के नतीजे आएंगे। यूपी में सात चरणों के तहत 10 फरवरी, 14 फरवरी, 20 फरवरी, 23 फरवरी, 27 फरवरी, 3 मार्च और 7 मार्च को मतदान होगा।

 

* प्रचंड बहुमत से जीत हासिल की 2017 में 

 

साल 2017 में 17वीं विधानसभा में भाजपा प्रचंड बहुमत से जीतकर सत्ता में आयी थी। 2017 में हुए चुनाव के दौरान बीजेपी ने 312 सीटें जीतकर, तीन चौथाई बहुमत हासिल कर इतिहास रचा था। वहीं अखिलेश यादव की समाजवादी पार्टी और कांग्रेस के गठबंधन में पार्टी ने महज 54 सीटें ही जीती थीं। जबकि मायावती की पार्टी बसपा 19 सीटों पर ही सिमट गयी थी। फिलहाल 2022 के चुनाव में भाजपा का सीधा मुकाबला सपा के साथ माना जा रहा है।

 

* राजू श्रीवास्तव ने ली चुटकी

 

उत्तर प्रदेश में कैबिनेट दर्जा प्राप्त भाजपा नेता राजू श्रीवास्तव ने स्वामी प्रसाद मौर्य, और दारा चौहान पर तंज कसते हुए कहा कि बीजेपी में टिकट ना मिलने के कारण उदित राज बीजेपी छोड़ कर चले गए, शत्रुघ्न सिन्हा भी बीजेपी छोड़ कर चले गए, आज ये लोग बड़े सफल हैं। ये दोनों लोग बहुत कामयाब। उदित राज तो अमेरिका के राष्ट्रपति हैं और शत्रुघ्न सिन्हा बेल्जियम के प्रधानमंत्री हैं। इस तरह अखिलेश यादव स्वामी प्रसाद मौर्य को भूटान का काउंसलर बनाने जा रहे हैं और दारा सिंह युगांडा के राष्ट्रपति है न।

Spread the love