- September 30, 2022
शादी टूटने की खबर के बीच मां के साथ दिखीं दीपिका पादुकोण, देखें VIDEO

मुंबई। दीपिका पादुकोण (Deepika Padukone) को लेकर हाल ही में खबर आई कि उनकी तबीयत बिगड़ने की वजह से वह अस्पताल में भर्ती हैं। ऐसा कहा जा रहाथा कि उन्हें कुछ ठीक महसूस नहीं हो रहा था जिसके बाद उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया। हालांकि इस खबर को लेकर या उनके ठीक होना या फिर अस्पताल से वापस आने को लेकर कोई एक्ट्रेस या उनकी टीम की तरफ से कोई अपडेट नहीं आया। हालांकि इस बीच वह शुक्रवार सुबह एयरपोर्ट पर स्पॉट की गईं। इस दौरान उनके साथ मां थीं।
View this post on Instagram
बता दे की दीपिका पादुकोण (Deepika Padukone) ने कैमरा पर्सन्स को देखकर मास्क निकालकर स्माइल करते हुए वेव भी किया। दीपिका पादुकोण (Deepika Padukone) को देखकर ये तो क्लीयर है कि वह ठीक हैं। फैंस वीडियो पर कमेंट कर रहे हैं कि वे खुश हैं कि दीपिका पादुकोण (Deepika Padukone) बिल्कुल ठीक हैं। उन्हें स्माइल करता देख उनका दिनबन गया है। कई लोगों ने कमेंट सेक्शन में रणवीर सिंह (Ranveer Singh) और उनके बीच अनबन के बारे में लिखा है। वहीं कई लोगों का ध्यान उनकी वेडिंग रिंग पर भी गया।
वहीं दीपिका पादुकोण (Deepika Padukone) की पर्सनल लाइफ को लेकर भी कुछ नेगेटिव खबरें आ रही थीं। ऐसा कहा जा रहा था कि दीपिका पादुकोण (Deepika Padukone) और रणवीर सिंह (Ranveer Singh) के बीच सब ठीक नहीं चल रहा है। दरअसल, एक ट्वीट सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा था जिसमे लिखा था कि रणवीर सिंह (Ranveer Singh) और दीपिका पादुकोण (Deepika Padukone) के रिश्ते में कुछ दिक्कतें चल रही हैं। बता दे की हालांकि ये खबर तब फेक निकली जब हाल ही में एक इवेंट के दौरान रणवीर सिंह (Ranveer Singh) ने दीपिका पादुकोण (Deepika Padukone) के साथ अपने रिलेशनशिप की बात की और कहा कि दीपिका पादुकोण (Deepika Padukone) उनकी लाइफ में हैं इसके लिए वह हमेशा शुक्रगुजार रहेंगे। इतना ही नहीं रणवीर सिंह (Ranveer Singh) ने फैंस को यह भी सरप्राइज दिया बताते हुए कि जल्द ही दोनों साथ में नजर आने वाले हैं। हालांकि किस प्रोजेक्ट के लिए इसके बारे में कोई जानकारी नहीं दी।
296 total views, 2 views today