- August 30, 2022
Asia Cup 2022: हांग कांग के खिलाफ कोहली का रिकॉर्ड ध्वस्त करने उतरेंगे रोहित शर्मा

इंटरनेट डेस्क। एशिया कप 2022 (Asia Cup 2022) में भारत ने अपने अभियान का आगाज पाकिस्तान के खिलाफ रोमांचक जीत के साथ किया। चिर-प्रतिद्वंदी टीम को हराने के बाद टीम इंडिया का अगला मैच हांग कांग के खिलाफ 31 अगस्त बुधवार को है। इस मैच को जीतकर भारत सुपर 4 में अपनी जगह पक्की करेगा। हांग कांग के खिलाफ टीम इंडिया के जीत दर्ज करते ही रोहित शर्मा (Rohit Sharma) विराट कोहली (Virat Kohli) का बड़ा रिकॉर्ड ध्वस्त कर देंगे। यह रिकॉर्ड है टी20 क्रिकेट में बतौर कप्तान सबसे ज्यादा जीत दर्ज करने का।
रोहित शर्मा (Rohit Sharma) की कप्तानी में भारत ने अभी तक 36 मुकाबले खेले हैं जिसमें मात्र 6 ही बार हार टीम इंडिया को हार का सामना करना पड़ा है, वहीं 30 बार भारत जीता है। वहीं विराट कोहली (Virat Kohli) की बात करें तो कोहली ने बतौर कप्तान भारत को 50 में से 30 मुकाबले जीताए हैं। अगर रोहित शर्मा (Rohit Sharma) कल जीत दर्ज करने में कामयाब रहते हैं तो वह टी20 क्रिकेट में भारत के दूसरे सबसे सफल कप्तान बन जाएंगे। बतौर कप्तान भारत को सबसे ज्यादा मैच जीताने का रिकॉर्ड महेंद्र सिंह धोनी (Mahendra Singh Dhoni) के नाम है। इस पूर्व कप्तान की अगुवाई में भारत ने 72 में से 41 मुकाबले जीते हैं।
टी20आई क्रिकेट में भारत के सबसे सफल कप्तान
धोनी – 41 जीत
विराट कोहली – 30 जीत
रोहित शर्मा – 30 जीत
329 total views, 2 views today