- August 2, 2022
चहल का इंस्टाग्राम अकाउंट हुआ हैक, धनश्री से लेकर धोनी और रोहित के साथ प्राइवेट चैट हुई LEAK

स्पोर्ट्स डेस्क। टीम इंडिया के स्टार क्रिकेट युजवेंद्र चहल (Yuzvendra Chahal) का इंस्टाग्राम अकाउंट हैक कर लिया गया और फिर उनकी प्राइवेट चैट का स्क्रीनशॉट भी पब्लिक कर दिया गया और ऐसा करने वाले ने खुलेआम इसका ऐलान भी कर डाला। दरअसल IPL में युजवेंद्र चहल (Yuzvendra Chahal) फिलहाल राजस्थान रॉयल्स (Rajasthan Royals) फ्रेंचाइजी टीम का हिस्सा हैं। राजस्थान रॉयल्स ने ही यह कारनामा किया है। IPL 2022 के दौरान चहल ने राजस्थान रॉयल्स (Rajasthan Royals) का अकाउंट हैक कर टीम के खिलाड़ियों को खूब मैसेज किए थे। राजस्थान रॉयल्स ने इसका ही बदला लिया है।
hacked @yuzi_chahal’s Instagram. Hisaab barabar 🤭😂 pic.twitter.com/dBc5Qhc6bb
— Rajasthan Royals (@rajasthanroyals) August 2, 2022
यह सबकुछ हालांकि मजे में ही किया गया है। राजस्थान रॉयल्स (Rajasthan Royals)ने चहल की जिस इंस्टा चैट का स्क्रीनशॉट शेयर किया है, उसमें उनकी पत्नी धनश्री वर्मा चहल, संजू सैमसम, महेंद्र सिंह धोनी, जोस बटलर, इंडियन क्रिकेट टीम और रोहित शर्मा (Rohit Sharma) के अकाउंट से आए आखिरी मैसेज नजर आ रहे हैं।
धनश्री (Dhanshree) ने लिखा है, ‘आप वापस आ जाइये हमारे वीडियो में’, वहीं धोनी ने किसी बात के लिए चहल को लिखा है, ‘बहुत बढ़िया चहल।’ इन सबमें रोहित शर्मा का मैसेज भी कम मजेदार नहीं है, जिसमें लिखा हुआ है, ‘अकाउंट डिलीट करदे।’
365 total views, 4 views today