- July 5, 2022
Chicago Mass Shooting: शिकागो में ताबड़तोड़ गोलियां चलने से 6 की मौत और 24 घायल

नई दिल्ली। अमेरिका में मास शूटिंग की घटनाएं रुकने का नाम नहीं ले रही हैं. देश के स्वतंत्रता दिवस के मौके पर शिकागो (Chicago Mass Shooting) में निकाली जा रही पब्लिक परेड में एक बार फिर मास शूटिंग का मामला सामने आया, जिसमें कम से कम 6 लोग मारे गए और 24 लोग घायल हो गए. पुलिस ने यह जानकारी दी। मामले में पुलिस ने एक शख्स को हिरासत में लिया है। बताया जा रहा है कि हमलावर ने किसी इमारत की छत पर से गोलीबारी की। मामले की जांच कर रही पुलिस ने 22 वर्षीय रॉबर्ट ई क्रीमो तृतीय को हिरासत में लिया है।
शुरुआत में ही बताया जा रहा था कि हमलावर श्वेत व्यक्ति है, जिसने सफेद और नीले रंग की टी शर्ट पहन रखी है। बता दे की लेक काउंटी मेजर क्राइम टास्क फोर्स के प्रवक्ता क्रिस्टोफर कोवेली ने संवाददाता सम्मेलन में कहा कि हमलावर ने किसी छत पर से राइफल से परेड में शामिल लोगों पर गोलीबारी की और वह राइफल बरामद कर ली गई है। हालांकि यह पता नहीं चल पाया है कि उसने किस इमारत की छत से गोलीबारी की।
कोवेली ने कहा कि पुलिस का मानना है कि केवल एक शूटर ने इस हमले को अंजाम दिया। प्रत्यक्षदर्शियों ने कहा कि उन्होंने खून से लथपथ शव देखे हैं, जिनपर कंबल ढंके हुए हैं और सैंकड़ों लोग जान बचाकर भाग रहे हैं। सन-टाइम्सने खबर दी है कि परेड सुबह करीब 10 बजे शुरू हुई, लेकिन गोलीबारी होते ही 10 मिनट बाद इसे रोक दिया गया।
364 total views, 2 views today