• April 13, 2022

दिल्ली में आज हीट वेव से मिलेगा छुटकारा, जानें कहां बरसेंगे बादल

दिल्ली में आज हीट वेव से मिलेगा छुटकारा, जानें कहां बरसेंगे बादल

इंटरनेट डेस्क। इस समय उत्तर भारत में भीषण गर्मी पड़ रही है। राजधानी दिल्ली समेत देश के कई हिस्से हीट वेव की चपेट में हैं। मौसम विभाग का अनुमान है कि अब कई राज्यों में पश्चिमी विक्षोभ असर दिखाएगा और लोगों को भीषण गरमी से राहत मिलेगी। पश्चिमी राजस्थान और पंजाब के कई इलाकों में बारिश के भी आसार हैं। वहीं राजधानी दिल्ली में बादल छाए रहेंगे और धूलभरी आंधी चलने की आशंका है।

मौसम विभाग ने बताया कि उत्तर-पश्चिम भारत में पश्चिमी विक्षोभ अपना असर दिखाने लगा है। इससे हरियाणा, पंजाब औऱ दिल्ली में गरमी से राहत मिलेगी। इसके अलावा तमिलनाडु, केरल, असम और आसपास के इलाकों में बारिश हो सकती है। मौसम विभाग के अनुमान के मुताबिक आपको बता दे की पंजाब, हरियाणा और राजस्थान के कई हिस्सों में 12 और 13 अप्रैल को 30 से 40 किलोमीटर की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं। इसके अलावा जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में भी तेज हवाएं चलने की आशंका है। हालांकि यहां ज्यादा बारिश का अनुमान नहीं जताया गया है।

यहां हो सकती है भारी बारिश

मौसम विभाग के मुताबिक आपको बता दे की 13 से 16 अप्रैल तक केरल तमिलनाडु और पुदुचेरी के कई इलाकों में भारी बारिश हो सकती है। असम, मेघालय और अरुणाचल प्रदेश में भी तेज बारिश होने के अनुमान है। मौसम विभाग के मुताबिक 13 और 14 अप्रैल को उत्तराखंड के आठ जिलों में बारिश और ओलावृष्टि हो सकती है। चमोली, उत्तरकाशी, टिहरी, पौड़ी, देहरादून, बागेश्वर और पिथौरागढ़ में बारिश का अनुमान लगाया गया है।

 828 total views,  2 views today

Spread the love