• June 16, 2022

भारत में कोरोना की चौधी लहर की दस्तक, 111 दिन बाद आए इतने ज्यादा केस

भारत में कोरोना की चौधी लहर की दस्तक, 111 दिन बाद आए इतने ज्यादा केस

नई दिल्ली। भारत में कोरोना की चौधी लहर ने लगभग दस्तक दे दी है। लगातार नए मामले बढ़ रहे हैं। भारत में कोरोना (Coronavirus Cases) के मामलों में बड़ा उछाल देखने को मिला है। बीते 24 घंटे में कोरोना के 12 हजार से ज्यादा मामले सामने आए हैं। स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया कि देश में Covid 19 के 12,213 नए मामले सामने आए हैं। इस दौरान 11 लोगों की मौत भी हुई है। देश में फिलहाल 98.65 प्रतिशत की दर से लोग स्वस्थ हो रहे हैं। हालांकि, इसमें भी हाल के दिनों में कमी देखी गई है। बीते 24 घंटे की बात करें तो देश में कुल 7624 लोगों ने इस महामारी को मात दी है।

महाराष्ट्र में 4000 से अधिक मामले

रिपोर्ट्स अनुसार बता दे की अकेले महाराष्ट्र में पिछले 24 घंटे में कोरोना वायरस संक्रमण के 4,024 नये मामले दर्ज किये गये हैं और इस दौरान दो की मौत हुई है। स्वास्थ्य बुलेटिन में गुरुवार को इसकी जानकारी दी गई थी। इन्हीं नये मामलों के साथ राज्य में कुल संक्रमितों की संख्या बढ़कर 79,19,412 तक पहुंच गई है और मृतकों का आंकड़ा 1,47,877 है। इस बीच, 3,028 मरीजों ने कोरोना को मात दी है और इसी के साथ अब तक महामारी से उबर चुके कुल मरीजों की संख्या 77,52,304 हो गई है।

महाराष्ट्र के रिकवरी रेट में भी उल्लेखनीय रूप से गिरावट दर्ज की गई है, जो 97.89 प्रतिशत है, जबकि मृत्यु दर 1.86 प्रतिशत है। राज्य भर से अब तक 8,14,28,228 नमूनों की जांच की जा चुकी है, जिनमें से 79,19,412 पॉजिटिव पाये गये हैं यानी कि 9.73 प्रतिशत।

 

 405 total views,  2 views today

Spread the love