• June 17, 2022

गुरमीत राम रहीम एक महीने के पैरोल पर सुनारिया जेल से आया बाहर

गुरमीत राम रहीम एक महीने के पैरोल पर सुनारिया जेल से आया बाहर

नई दिल्ली। डेरा सच्चा सौदा (Dera Sacha Sauda) के संचालक राम रहीम (Ram Rahim) पर हरियाणा सरकार एक बार फिर मेहरबान हुई है. राम रहीम (Ram Rahim) को एक महीने की पैरोल दी गई है. राम रहीम आज सुबह पैरोल पर रिहा हुआ है। रोहतक सुनारिया जेल में सजा काट रहा गुरमीत राम रहीम आज सुबह साढ़े सात बजे पैरोल पर रिहा हुआ। बताया जाता है कि व उत्‍तर प्रदेश के बागपत स्थित डेरा सच्‍चा सौदा के डेरे पर गया है। बता दें कि दो साध्वियों के साथ रेप और दो हत्याओं का दोषी राम रहीम (Ram Rahim) रोहतक की सुनारिया जेल में सजा काट रहा है.इससे पहले इसी साल 7 फरवरी को गुरमीत राम रहीम (Ram Rahim) को 21 दिन की पैरोल दी गई थी. 28 फरवरी को पैरोल अवधि समाप्त होने के बाद राम रहीम (Ram Rahim) को सुनारिया जेल लाया गया था. पिछले साल भी डेरा प्रमुख को अपनी बीमार मां से मिलने के लिए सुबह से शाम तक का आपातकालीन पैरोल दी गई थी.

21 दिन की पैरोल के दौरान दी गई थी जेड प्लस सिक्योरिटी

फरवरी में राम रहीम (Ram Rahim) की 21 दिन की पैरोल मंजूर की थी. इस दौरान सरकार ने राम रहीम (Ram Rahim) की जान का खतरा बताते हुए उन्हें जेड प्लस (Z category security) की सुरक्षा भी मुहैया करवाई थी. फरलो के दौरान राम रहीम ज्यादातर समय अपने गुरुग्राम स्थित आश्रम में ही रहा था. सरकार ने सुरक्षा का आधार एडीजीपी (CID) की रिपोर्ट को बनाया था. सरकार ने कहा था कि खालिस्तान समर्थक डेरा प्रमुख को नुकसान पहुंचा सकते हैं, इसलिए उन्हें सख्त सिक्योरिटी दी जा रही है.

राम रहीम को क्यों हुई थी सजा?

राम रहीम (Ram Rahim) सिरसा स्थित अपने आश्रम में दो महिला अनुयायियों से बलात्कार के मामले में 20 साल की कैद की सजा काट रहा है. राम रहीम को पंचकूला की एक विशेष CBI अदालत ने अगस्त 2017 में मामले में दोषी करार दिया था. इसके अलावा गुरमीत राम रहीम (Gurmeet Ram Rahim) को पूर्व डेरा प्रबंधक रंजीत सिंह की हत्या के मामले में भी कोर्ट ने उम्र कैद की सजा सुनाई थी.

 386 total views,  2 views today

Spread the love