• January 1, 2022

हरियाणा: Bhiwani में पहाड़ खिसकने से 10 वाहन दबे,10-20 लोगों के दबे होने की आशंका

हरियाणा: Bhiwani में पहाड़ खिसकने से 10 वाहन दबे,10-20 लोगों के दबे होने की आशंका

नई दिल्ली। वैष्णो देवी के दरबार में भगदड़ के बाद 12 लोगों की मौत का मामला शांत नहीं हुआ कि नए साल पर एक और दर्दनाक हादसे की खबर सामने आई है। हरियाणा के भिवानी में भूस्खलन हो गया। वहां से गुजर रहीं कई गाड़ियां पहाड़ के मलबे के नीचे दब गईं। एक शव बरामद कर लिया गया है। जबकि अन्य को निकालने के प्रयास जारी है।

 

बता दे की हादसा नए साल पर हुआ। पहाड़ी रास्ते से कई गाड़ियां गुजर रही थीं। तभी अचानक पहाड़ भरभराकर टूट पड़ा। लगभग दस से 15 गाड़ियां के ऊपर यह मलबा आ गिरा और सारी गाड़ियां दब गईं।मलबा गिरते ही इलाके में हड़कंप मच गया। पुलिस और प्रशासन को सूचना दी गई।

स्थानीय लोगों ने राहत कार्य शुरू किया। एक शख्स का शव थोड़ी देर में बाहर निकाला गया। अंदाजा लगाया जा रहा है कि 15 से 20 लोग मलबे के नीचे दबे हो सकते हैं। हरियाणा के भिवानी ज़िले में पहाड़ दरकने से हुए हादसे पर हरियाणा के कृषि मंत्री जेपी दलाल ने कहा कि उन्हें साफ़ नहीं पता है कि इस हादसे में कितने लोग दबे हुए हैं, लेकिन कुछ लोगों की जान गई है. तीन लोग हॉस्पिटल में भर्ती कराए गए हैं. फ़िलहाल प्रशासन को जल्द से जल्द सारी मशीनरी इस्तेमाल कर लोगों को बाहर निकालने के आदेश दिए गए हैं.

 644 total views,  2 views today

Spread the love