• February 24, 2023

Health Care Tips: एक्सपर्ट के अनुसार जानिए कि डायबिटीज पेशेंट शकरकंद का सेवन कर सकते हैं या नहीं !

Health Care Tips: एक्सपर्ट के अनुसार जानिए कि डायबिटीज पेशेंट शकरकंद का सेवन कर सकते हैं या नहीं !

देखा जाता है कि सर्दियों के मौसम में बाजार में कई तरह के न्यूट्रीशनल फूड आने लगते हैं जो हमारी सेहत के लिए बहुत फायदेमंद होता है लेकिन डायबिटीज की समस्या से पीड़ित लोगों को हमेशा इस बात को लेकर कन्फ्यूजन रहती है कि उनको क्या खाना चाहिए और क्या नहीं क्योंकि उनके द्वारा जरा सी की गई लापरवाही उनके ब्लड शुगर लेवल को बढ़ा सकती है जो उनके स्वास्थ्य के लिए खतरनाक साबित हो सकती है सर्दी के मौसम में शकरकंद काफी ज्यादा मात्रा में पसंद किया जाता है सभी लोग इसका सेवन अलग-अलग तरीके से करते हैं। लेकिन अधिकतर लोग इस बात को लेकर परेशान रहता है कि क्या डायबिटीज की समस्या से पीड़ित लोग इसका सेवन कर सकते हैं या नहीं। आइए इसी कन्फ्यूजन को लेकर हेल्थ एक्सपर्ट के अनुसार जानते हैं कि डायबिटीज की समस्या से पीड़ित लोगों के लिए शकरकंद का सेवन फायदेमंद है या नुकसानदायक। आइए जानते है –

* शकरकंद में पाए जाने वाले पोषक तत्व :

शकरकंद का सेवन हमारी सेहत के लिए बहुत फायदेमंद माना जाता है क्योंकि इसमें कई पोषक तत्व भरपूर मात्रा में पाए जाते हैं शकरकंद में पाए जाने वाले पोषक तत्व में प्रोटीन, फाइबर, कार्बोहाइड्रेट, हेल्दी फैट, कैल्शियम, मैग्नीशियम, विटामिन ए, विटामिन बी, विटामिन सी, विटामिन डी, फॉस्फोरस, कैरोटेनॉयड्स और थायमिन जैसे महत्वपूर्ण पोषक तत्व शामिल है। यह सभी पोषक तत्व हमारी सेहत के लिए बहुत फायदेमंद माने जाते हैं लेकिन शकरकंद का स्वाद मीठा होता है इसलिए डायबिटीज की समस्या से पीड़ित लोग इसका सेवन करने से डरते हैं।

* डायबिटीज से पीड़ित लोगों के लिए कैसा है शकरकंद :

हेल्थ एक्सपर्ट के अनुसार बताया जाता है कि किसी भी भोजन को पकाने के तरीके से इस बात को तय किया जाता है कि उसका ग्लाइसेमिक इंडेक्स कम होगा या ज्यादा। हेल्थ एक्सपर्ट बताते है कि जीआई अधिक होने पर कोई भी चीज डायबिटीज से पीड़ित लोगों के लिए खतरनाक हो सकती है शकरकंद में में स्टार्ट और कार्बोहाइड्रेट पाया जाता है इसलिए अधिकतर लोग इसका सेवन करने से घबराते हैं।

* इस तरह करना चाहिए शकरकंद का सेवन :

हेल्थ एक्सपर्ट के अनुसार बताया जाता है कि शकरकंद में हाई फाइबर और एंटी इन्फ्लेमेटरी गुण पाए जाते हैं जो डायबिटीज की समस्या से पीड़ित लोगों के लिए फायदेमंद माने जाते हैं लेकिन डायबिटीज की समस्या से पीड़ित लोग के लिए इसका सेवन हमेशा इसको उबालकर छिलके के साथ इसका सेवन करना फायदेमंद माना जाता है। इस तरह इसका सेवन करने से ब्लड शुगर लेवल को कंट्रोल करने में मदद मिलती है।

 192 total views,  2 views today

Spread the love