Health Care Tips: ब्रोकली में भरपूर मात्रा में पाया जाता है Glucosinolate और Protein, सेवन से सेहत को मिलते है कई फायदे !

Health Care Tips: ब्रोकली में भरपूर मात्रा में पाया जाता है Glucosinolate और Protein, सेवन से सेहत को मिलते है कई फायदे !

हम सभी अच्छी तरह जानते हैं कि ब्रोकली दिखने में बिल्कुल गोभी जैसी नजर आती है और इसमें पोषक तत्व भी भरपूर मात्रा में पाए जाते है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि इस प्रोटीन डाइट के रूप में भी सेवन किया जाता है। क्योंकि ज्यादातर लोग अंडा, मांस या मछली जैसी नॉन वेज चीजें नहीं खा सकते है। हर कोई इस बात से वाकिफ है कि प्रोटीन हमारे शरीर के लिए कितना जरूरी होता है। आइए इस लेख के माध्यम आपको बताते है नियमित रूप से ब्रोकली का सेवन करने से मिलने वाले फायदे के बारे में –

* नियमित रूप से करें ब्रोकली का सेवन :

ब्रोकली एक बहुत ही सामान्य सब्जी है जो कई पोषक तत्वों से भरपूर होती है। क्योंकि इसमें भरपूर मात्रा में प्रोटीन पाया जाता है इसके साथ ही इसमें कैल्शियम और कार्बोहाइड्रेट तथा आयरन, विटामिन ए, सी और कई दूसरे पोषक तत्व भरपूर मात्रा में पाए जाते हैं। इसके अलावा इसमें कई प्रकार के खनिज लवण भी पाए जाते हैं जो शुगर लेवल को संतुलित बनाए रखने में मददगार होते हैं।

* ब्रोकली का सेवन करने से मिलने वाले फायदे :

1. ब्रोकली में विटामिन सी पर्याप्त मात्रा में पाया जाता है बता दे की विटामिन सी हमारे शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता को मजबूत करने और संक्रमण से बचाने में मदद करता है।

2. ब्रोकली में पाए जाने वाला सेलेनियम और ग्लूकोसिनोलेट्स जैसे टट्टू दिल की सेहत को स्वस्थ रखने वाले प्रोटीन को बढ़ाने का काम करते हैं।

3. नियमित रूप से ब्रोकली का सेवन करने से लिवर डैमेज होने का खतरा कम होता है और फैटी लीवर की समस्या से पीड़ित लोगों को भी फायदा मिलता है।

4. आपको बता दे की ब्रोकली में प्रोटीन, आयरन, फोलेट, विटामिन सी और विटामिन के काफी अच्छी मात्रा में पाए जाते हैं जो गर्भवती महिला के लिए बहुत ही जरूरी पोषक तत्व माने जाते हैं।

5. ब्रोकली में कैल्शियम भरपूर मात्रा में पाया जाता है। ब्रोकली का सेवन हड्डियों और दातों की सेहत के लिए बहुत फायदेमंद माना जाता है।

 98 total views,  2 views today

Spread the love