Health Care Tips: फूलगोभी का कभी भी ज्यादा मात्रा में ना करें सेवन, हो सकती है ये समस्याएं !

Health Care Tips: फूलगोभी का कभी भी ज्यादा मात्रा में ना करें सेवन, हो सकती है ये समस्याएं !

हम सभी अच्छी तरह जानते हैं कि फूलगोभी एक बहुत ही सामान्य सब्जी है इसे कई तरीके से बनाकर खाया जाता है देखा जाता है कि कुछ लोग इसके पराठे खाना पसंद करते हैं। फूलगोभी एक सेहतमंद सब्जी मानी जाती है क्योंकि इसमें पोषक तत्वों की कमी नहीं होती है। इसका सेवन करने से शरीर को फाइटोन्यूट्रिएंट्स, एंटीऑक्सिडेंट समेत कई पोषक तत्व मिलते हैं हेल्थ एक्सपर्ट बताते हैं कि फूलगोभी का सेवन करने से नींद अच्छी आती है और मांसपेशियां भी हेल्दी बनी रहती है तथा व्यक्ति की मेमोरी पावर भी बढ़ जाती है। लेकिन फूलगोभी के इतने फायदे होने के बावजूद भी इसे हमेशा सीमित मात्रा में खाने की सलाह दी जाती है क्योंकि अगर आप फूलगोभी का सेवन ज्यादा मात्रा में करते हैं तो आपको स्वास्थ्य संबंधित कहानी समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। आइए जानते है फूल गोभी का सेवन ज्यादा मात्रा में करने से होने वाले नुकसानों के बारे में –

* पेट से जुड़ी समस्याएं :

हेल्थ एक्सपर्ट बताते हैं कि फूलगोभी जैसी क्रूसिफेरस सब्जियों में एक खास तरह का शुगर पाया जाता है जिसका नाम रैफिनोज है । इसका ब्रेकडाउन आसानी से नहीं होता है। बता दें कि बड़ी आंत में मौजूद बैक्टीरिया इसे फर्मेंट करते है, जिससे गैस, कब्ज और पेट फूलने की परेशानी हो सकती है। इसीलिए फूलगोभी का सेवन हमेशा सीमित मात्रा में ही करें।

* हाइपोथायरायडिज्म :

आपको बता दे की थायराइड ग्लैंड हमारे शरीर के कई अहम फंक्शंस में मदद करता है, अगर ये ग्रंथी कम हार्मोन रिलीज करती है तो इस स्थिति को हाइपोथायरायडिज्म कहते हैं। अगर फूलगोभी का सेवन ज्यादा मात्रा में किया जाता है तो थायरॉयड ग्लैंड पर काफी दबाव पड़ता है। इसीलिए हेल्थ एक्सपर्ट फूलगोभी का सेवन हमेशा सीमित मात्रा में करने की सलाह देते हैं।

* एलर्जी की समस्या :

देखा जाता है कि कई लोग ऐसे होते हैं जिन्हें फूलगोभी खाने से एलर्जी हो जाती है। इसकी वजह से त्वचा में खुजली, सूजन की समस्या और सांस लेने में तकलीफ आदि समस्याएं हो सकती है। ऐसे में अगर फूलगोभी का सेवन करने के बाद कोई भी लक्षण दिखाई दे तो तुरंत डॉक्टर से सलाह ले।

* हो सकती है भूख की कमी :

फूलगोभी में कार्बोहाइड्रेट और फैट की मात्रा कम पाई जाती है लेकिन इसमें फाइबर भी भरपूर मात्रा में पाया जाता है जिसकी वजह से लंबे समय तक भूख नहीं लगती है आप इसके जरिए अपना वजन आसानी से कम कर सकते हैं लेकिन अगर आप यह तरीका अपनाएंगे तो हो सकता है कि आपकी भूख काफी कम हो जाए।

 170 total views,  2 views today

Spread the love