• April 5, 2023

Health Care Tips: डायबिटीज की समस्या से बचे रहने के लिए इन सफेद चीजों का कम से कम मात्रा में करे सेवन !

Health Care Tips: डायबिटीज की समस्या से बचे रहने के लिए इन सफेद चीजों का कम से कम मात्रा में करे सेवन !

वर्तमान समय में देखा जाता है कि डायबिटीज की समस्या एक ऐसी समस्या बन चुकी है जो लगातार लोगों को अपना शिकार बनाती जा रही है। डायबिटीज की समस्या से दुनिया का हर पांचवा इंसान पीड़ित है। डायबिटीज की समस्या होने का सबसे मुख्य कारण लोगों की बिगड़ती लाइफस्टाइल और खराब खानपान की आदतें होती है। यदि किसी व्यक्ति को यह बीमारी एक बार हो जाती है तो पूरी जिंदगी भर यह बीमारी खत्म नहीं होती है। लेकिन इस बीमारी के होने पर यदि नियमित रूप से दवाओं का सेवन करके परहेज किया जाए तो इसे कंट्रोल जरूर किया जा सकता है। डायबिटीज के खतरे को कम करने के लिए आपको अपनी डाइट का खास ध्यान रखना होता है। आइए इस लेख के माध्यम से आपको बताते हैं उन सफेद चीजों के बारे में जिनका सेवन अगर आप कम से कम मात्रा में करते हैं तो डायबिटीज का खतरा बहुत कम हो जाता है। आइए जानते है इन चीजों के बारे में –

* चीनी का कम से कम करें सेवन :

डायबिटीज की बीमारी के लिए आज से अगर देखा जाए तो सफेद चीजों में चीनी का सेवन सबसे ज्यादा नुकसानदायक माना जाता है। देखा जाता है कि लोग दूध चाय सहित और भी कई चीजों में चीनी मिलाकर उसका सेवन करते हैं क्योंकि चीनी मिलाने से उसका स्वाद बढ़ जाता है। लेकिन आपको बता दें कि आप भी कोई फिजिकल एक्टिविटी करें बिना ही चीनी वाली चीजों का सेवन करते रहते हैं तो आपको डायबिटीज होने का खतरा काफी ज्यादा बढ़ जाता है इसलिए चीनी का सेवन कम से कम मात्रा में करें।

* नमक :

आपने देखा होगा कि भोजन के स्वाद को बढ़ाने के लिए नमक का इस्तेमाल किया जाता है नमक का सेवन करने से हमारे शरीर में पर्याप्त मात्रा में क्लोराइड और सोडियम की आपूर्ति होती है। लेकिन आप जरूरत से ज्यादा मात्रा में नमक का सेवन करते हैं तो इसकी वजह से आपको नुकसान भी हो सकते हैं। ज्यादा मात्रा में नमक का सेवन करने की वजह से आपकी हड्डियां कमजोर होने लगती है और आपके शरीर में ब्लड प्रेशर भी बढ़ने लगता है। जिसकी वजह से डायबिटीज का खतरा काफी ज्यादा बढ़ जाता है इसलिए नमक का सेवन कम से कम मात्रा में करना चाहिए।

* मैदा :

आपको बता दें कि मैदा असल में आटे को रिफाइंड करके बनाया जाता है। जब आटे को पीसकर जाना जाता है तो इस दौरान उसमें फाइबर और गुड़ फैट तथा मिनरल विटामिन, फाइटो न्यूट्रिएंट्स के मोटे दाने अलग हो जाते है। जिसकी वजह से मैदे में पाए जाने वाले सभी पोषक तत्व खत्म हो जाते हैं आपको बता दें कि मैं देगा सेवन आपके शरीर में ट्राइग्लिसराइड के खतरे को बढ़ा देता है। मैदे का नियमित रूप से सेवन करने से डायबिटीज का भी खतरा बढ़ जाता है। मैदे का नियमित रूप से सेवन करने से डायबिटीज के साथ-साथ अन्य कई बीमारियां होने का खतरा बढ़ जाता है।

 180 total views,  2 views today

Spread the love