• November 29, 2023

Health Care Tips: अपनी गट हेल्थ को मजबूत बनाने के लिए आज से ही अपनी डाइट में शामिल करें ये फूड्स !

Health Care Tips: अपनी गट हेल्थ को मजबूत बनाने के लिए आज से ही अपनी डाइट में शामिल करें ये फूड्स !

आपको बता दें की गट को हिन्दी में आंत कहते हैं। आंत की सेहत से हमारा पूरा शरीर प्रभावित होता है अक्षर देखा जाता है कि शरीर के किसी भी हिस्से में होने वाली बीमारियों का कारण आपका अनहेल्दी गट होता है। यहां की आपको बता दें की 80 से 90 फीसदी तक होने वाली बीमारियां हमारे गट (आंत) में होने वाली गड़बड़ी की वजह से ही होती हैं। गट न केवल हमारे पाचन तंत्र बल्कि हमारे मस्तिष्क को भी प्रभावित करता है। अगर आपकी आंत स्वस्थ रहती है तो आपका पाचन तंत्र भी स्वस्थ बना रहता है तभी आपका मन मस्तिष्क भी स्वस्थ रहेगा और आप अपनी जिंदगी को अच्छी तरह जी पाएंगे। बता दें की हमारे गट में दो तरह के बैक्टीरिया पाए जाते हैं, एक है गुड बैक्टीरिया तो दूसरा है बैड बैक्टीरिया। हेल्थ एक्सपर्ट बताते हैं कि गुड बैक्टीरिया हमारी आंत में बेड बैक्टीरिया है की तुलना में अधिक मात्रा में पाया जाता है। लेकिन जब हमारे आंतों में बैड बैक्टीरिया की अधिकता हो जाती है तब हमें बहुत सारी समस्याओं का सामना करना पड़ता है। आइए इस लेख के माध्यम से आपको बताते है उन फूड्स के बारे में जिनको आप अपनी डाइट में शामिल करके आप अपनी गट हैल्थ को बेहतर बना सकते है। आइए जानते है –

* आलूबुखारा :

आपको बता दे कि बिना बीज वाला स्वाद में कुछ खट्टा मीठा सा यह फल गुना से भरपूर होता है बता दे कि इस फल का सेवन करने से कब्ज की समस्या को दूर करने में मदद मिलती है इसके अलावा यह फल आंतो में जमा गन्दगी को निकालता है और कब्ज की समस्या से निजात दिलाता है।

* हरी पत्तेदार सब्जियां :

हरी पत्तेदार सब्जियों में फाइबर भरपूर मात्रा में पाया जाता है इसका नियमित रूप से सेवन करने से आंत में मौजूद गुड बैक्टीरिया को बढ़ाकर गट को हेल्दी रखा जा सकता है। इसलिए इनका नियमित सेवन करना बेहद जरूरी है।

* प्रोबायोटिक्स फूड्स :

बता दें कि अपनी गट हेल्थ को मजबूत बनाए रखने के लिए आपको अपनी डाइट में प्रोबायोटिक्स फूड जैसे–दही,छाछ औऱ दही से बनी चीजों का सेवन जरूर करना चाहिए।

* बता दे कि इसके अलावा आप अपनी डाइट में होममेड हेल्दी ड्रिंक्स जैसे डीटॉक्स वाटर,जीरे का पानी और हर्बल टी को अपने रोजमर्रा के जीवन शामिल करना चाहिए। इसके अलावा आपको।तला भुना खाने से परहेज करना चाहिए। हमेशा फाइबर युक्त खाने को ही अपने डाइट में शामिल करना चाहिए।

 88 total views,  2 views today

Spread the love