• November 30, 2023

Health Care Tips: शाकाहारी खाना सेहत के लिए होता है फायदेमंद, मिलते है कई बड़े फायदे !

Health Care Tips: शाकाहारी खाना सेहत के लिए होता है फायदेमंद, मिलते है कई बड़े फायदे !

आपको बता दे कि हमारे भारत देश में हर साल 1 अक्टूबर को विश्व शाकाहारी दिवस मनाया जाता है और इस दिन को मनाने का उद्देश्य शाकाहारी फूड्स के फायदे के बारे में लोगों को जानकारी देना है। देखा जाता है की अच्छी सेहत के लिए हमेशा शाकाहारी खाने की सलाह दी जाती है सामान्य रूप से लोगों को लगता है कि मांसाहारी खाने की तुलना में शाकाहारी खाना स्वादिष्ट नहीं होता है। बता दे की अच्छी सेहत के लिए शरीर को सभी पोषक तत्वों की जरूरत होती है ऐसे में आप शाकाहारी खाने की मदद से ही शरीर में सभी विटामिन की कमी को दूर कर सकते हैं। ताजे फल, सब्जियां और साबुत अनाज का सेवन करने से आप स्वस्थ और फिट रहेंगे। आइए इस लेख के माध्यम से जानते है शाकाहारी खाने से मिलने वाले फायदों के बारे में विस्तार से –

* दिल की सेहत के लिए फायदेमंद :

हम सभी जानते हैं कि गलत खानपान से हमारी सेहत बुरी तरह प्रभावित होती है और इसकी वजह से दिल से जुड़ी बीमारियों का खतरा भी काफी ज्यादा बढ़ जाता है। दिल की सेहत को बेहतर बनाए रखने के लिए शाकाहारी भोजन का सेवन करना ज्यादा फायदेमंद साबित हो सकता है। बता दे कि दिल को स्वस्थ रखने के लिए फाइबर युक्त फूड यानी साबुत अनाज, नट्स, फलियां आदि का सेवन कर सकते हैं। यह कोलेस्ट्रॉल की समस्या को कंट्रोल करने में मदद करता है।

* ब्लड प्रेशर को कंट्रोल करने में मददगार :

कई रिसर्च में यह बात सामने आई है कि जिन लोगों को हाई ब्लड प्रेशर की समस्या होती है वह लोग शाकाहारी डाइट को फॉलो करके हाई ब्लड प्रेशर को आसानी से कंट्रोल कर सकते हैं क्योंकि शाकाहारी भोजन में फैट्स, सोडियम की मात्रा कम होती है, जो रक्तचाप को सामान्य रखने में मदद करते हैं। इसके अलावा वेज फूड्स में शामिल कई फल और सब्जियां पोटैशियम से भरपूर होती हैं, जो हाई बीपी को कंट्रोल करने में मदद कर सकती हैं।

* हड्डियों को रखे स्वस्थ :

बता दे कि जो लोग वेजीटेरियन होते हैं उन लोगों को हड्डियों से जुड़ी बीमारियों का खतरा काफी कम होता है। दरअसल, दूध, पनीर, नट्स, टोफू, सोयाबीन और हरी सब्जियों में कैल्शियम की मात्रा पाई जाती है जिनका सेवन करने से हड्डियां मजबूत बनी रहती है।

* वजन कम करने में मिलती है मदद :

अगर आप चाहते हैं कि आपका वजन हमेशा कंट्रोल में रहे तो इसके लिए आपको वेजिटेरियन डाइट फॉलो करना जरूरी है। क्योंकि सादा खाना वजन को संतुलित रखने में मदद करता है इसके अलावा नॉन वेजिटेरियन फूड जैसे – चिकन, मछली आदि में कैलोरी की मात्रा अधिक होती है। इन्हें खाने से वजन तेजी से बढ़ता है।

* शुगर लेवल रहता है कंट्रोल :

डायबिटीज की समस्या से पीड़ित लोगों को वेज डाइट फॉलो करने की सलाह दी जाती है। शुगर के स्तर को सामान्य रखने के लिए आपको अपनी डाइट में साबुत अनाज, दालें, हरी सब्जियों को शामिल करना चाहिए। क्योंकि इनका ग्लाइसेमिक इंडेक्स कम होता है।

 124 total views,  2 views today

Spread the love