• April 26, 2023

Health Care Tips: नियमित रूप से जूस का सेवन करने से शरीर में होते है क्या बदलाव, जानिए !

Health Care Tips: नियमित रूप से जूस का सेवन करने से शरीर में होते है क्या बदलाव, जानिए !

इस बात को हम सभी अच्छी तरह जानते हैं कि जूस का सेवन हमारी सेहत के लिए बहुत फायदेमंद होता है क्योंकि जूस का सेवन करने से हमारे शरीर को विटामिन और मिनरल्स तथा एंटीऑक्सीडेंट के साथ फाइबर जैसे पोषक तत्व भरपूर मात्रा में मिलते हैं यह सभी पोषक तत्व हमारे शरीर के लिए जरूरी होते हैं और शरीर में पोषक तत्वों की कमी को पूरा करते हैं। जिससे हमारा शरीर स्वस्थ बना रहता है। नियमित रूप से जूस का सेवन करने से हमारी सेहत पर नकारात्मक और सकारात्मक दोनों ही प्रभाव पड़ सकते हैं यह इस बात पर निर्भर करता है कि आप जूस का सेवन किस प्रकार और कितनी मात्रा में करते हैं। आइए इस लेख के माध्यम से आपको बताते हैं नियमित रूप से जूस का सेवन करने से हमारे शरीर में क्या क्या बदलाव होते है। आइए जानते है –

* शरीर को मिलता है जरूरी पोषक तत्व :

ताजे फल और सब्जियों से बने जूस का सेवन करने से हमारे शरीर को जरूरी पोषक तत्व विटामिन और खनिज तथा एंटीऑक्सीडेंट मिलते हैं यह सभी पोषक तत्व हमारी रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाने में मदद करते हैं और इसके साथ ही पाचन में भी सुधार करते हैं। इसके अलावा नियमित रूप से जिसका सेवन करने से आपके सेल्स को मुक्त कणों के रूप में ज्ञात हानिकारक अणुओं के कारण होने वाले नुकसान से बचा बचाने में भी मदद करते है।

* वजन बढ़ाने में करे मदद :

नियमित रूप से ताजे फल और सब्जियों के जूस का सेवन करने से वजन बढ़ाने में मदद मिलती है क्योंकि जूस में कैलोरी ज्यादा पाई जाती है और खासकर जब वो एक्स्ट्रा शुगर के साथ बने हुए होते हैं। बहुत अधिक कैलोरी का सेवन करने से वजन बढ़ने लगता है जिससे पुरानी स्वास्थ्य स्थितियों के विकसित होने का खतरा बढ़ सकता है

* हाइड्रेट :

देखा जाता है कि कुछ जूस ऐसे होते हैं जिसमें पानी की मात्रा ज्यादा होती है जो आपको पूरे दिन हेड रेट रखने में मदद कर सकती है लेकिन इस बात का ध्यान रखना बहुत जरूरी है कि कुछ जोश में चीनी उच्च होती है जो वास्तव में आप को निर्जलित कर सकते हैं।

* दांतों को हो सकता है नुकसान :

कुछ दोस्त ऐसे भी होते हैं जो हमारे दांतो के लिए नुकसानदायक होते हैं क्योंकि इन में चीनी की मात्रा ज्यादा होती है और इन जोश में मौजूद चीनी हमारे मुंह में बैक्टीरिया को उत्पन्न कर सकती है जिससे दांतों में सड़न और अन्य कई तरह की समस्याएं हो सकती है।

 138 total views,  2 views today

Spread the love