• December 9, 2022

Himachal Pradesh : आज शिमला में कांग्रेस विधायकों की बैठक, दो खेमों में खींचतान…

Himachal Pradesh : आज शिमला में कांग्रेस विधायकों की बैठक, दो खेमों में खींचतान…

इंटरनेट डेस्क। इसमें नए सीएम के लिए कांग्रेस अध्यक्ष को अधिकृत किया जाएगा। बैठक में हिमाचल प्रभारी राजीव शुक्ला (Rajeev Shukla) और पर्यवेक्षक भी पहुंचेंगे। फिलहाल, सीएम की दावेदारी के लिए प्रचार समिति के प्रमुख सुखविंद्र सिंह सुक्खू (Sukhwinder Singh Sukhu) और पूर्व सीएम दिवंगत वीरभद्र सिंह (Virbhadra Singh) की पत्नी प्रतिभा सिंह (Pratibha Singh) के नाम सामने आ रहे हैं। कांग्रेस ने शुक्रवार को शिमला में नए विधायकों की बैठक बुलाई है। इसमें नए सीएम के लिए कांग्रेस अध्यक्ष को अधिकृत किया जाएगा।

 

कांग्रेस ने विधानसभा चुनाव में बहुमत से जीत तो हासिल कर ली है, मगर सबसे बड़ा सवाल अब यह है कि मुख्यमंत्री कौन होगा। वर्तमान में हिमाचल प्रदेश में मुख्यमंत्री पद की दावेदारी में कांग्रेस के दो खेमों की लड़ाई बढ़ेगी। हिमाचल में एक खेमा कांग्रेस की प्रचार समिति के प्रमुख प्रतिभा सिंह (Pratibha Singh) के नेतृत्व में उभर चुका है। कांग्रेस का दूसरा खेमा वह है, जिसका केंद्र बिंदु ‘हॉलीलॉज’ है। हॉलीलॉज पूर्व मुख्यमंत्री दिवंगत वीरभद्र सिंह का आवास है, उनकी पत्नी प्रतिभा सिंह (Pratibha Singh) खुद मुख्यमंत्री पद की दावेदारी में खड़ी हो चुकी हैं।

इस बार प्रदेश में बेशक विधानसभा चुनाव कांग्रेस की पिछली सरकारों में लगातार छह बार मुख्यमंत्री रहे वीरभद्र सिंह (Virbhadra Singh) के बगैर हुआ हो, इसके बावजूद इस चुनाव में कांग्रेस ने वीरभद्र के देहांत के बाद उनके प्रति सांत्वना को भुनाने का पूरा प्रयास किया। प्रतिभा सिंह (Pratibha Singh) को कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष ही नहीं बनाया, बल्कि उनका नया नामकरण प्रतिभा वीरभद्र सिंह (Virbhadra Singh) के रूप में किया। प्रतिभा वीरभद्र सिंह ने मंडी का लोकसभा चुनाव भी इसी नाम के साथ लड़ा था। उस समय मेें भी उपचुनाव में कांग्रेस ने न केवल यहां बल्कि तीन विधानसभा क्षेत्रों में भी जीत हासिल की।

 251 total views,  4 views today

Spread the love