- January 11, 2022
ऋतिक रौशन की एक्स वाइफ Sussanne Khan हुईं कोरोना संक्रमित, कहा…

मुंबई। साल 2022 की शुरुआत COVID-19 के नए वैरिएंट Omicron के साथ हुई है। इस महामारी ने देशभर में बुरी तरह से लोगों को अपनी गिरफ्त में ले लिया। अमीर गरीब आम और खास हर कोई इससे जूझ रहा है। बॉलीवुड सेलेब्स भी इससे अछूते नहीं हैं। मृणाल ठाकुर, जॉन अब्राहम, अर्जुन कपूर, नोरा फतेही जैसे सेलेब्स के कोरोना संक्रमित पाए जाने के बाद अब एक और सेलेब ने खुद को कोरोना पॉजिटिव होने की जानकारी दी है।
बता दे की इस बार सुज़ैन खान (Sussanne Khan) ने खुद के कोविड पॉजिटिव होने की जानकारी दी है। उन्होंने दुनिया को सूचित करने के लिए इंस्टाग्राम का सहारा लिया, जहां उन्होंने अपने घर में जिम वियर में एक मिरर सेल्फी शेयर की। इस तस्वीर के साथ सुज़ैन खान (Sussanne Khan) ने लिखा “कोविड-19 को 2 साल तक चकमा देने के बाद, 2022 के तीसरे साल में जिद्दी ओमाइक्रोन वैरिएंट ने आखिरकार मेरी प्रतिरक्षा प्रणाली में घुसपैठ कर ली है। मैंने कल रात सकारात्मक परीक्षण किया।
सुज़ैन खान (Sussanne Khan) ने आगे कहा कृपया सुरक्षित रहें और पूरी लगन से अपना ख्याल रखें। ये बहुत संक्रामक है। #Willfightthis #omicronvariant #covid2022doesnotwelcomeyou।” हम उम्मीद करते हैं कि फिटनेस फ्रीक सुजैन खान जल्द से जल्द वायरस से लड़ेंगी और स्वस्थ होकर वापसी करेंगी।
1,074 total views, 4 views today