- July 23, 2022
IND Vs WI: टीम इंडिया ने की श्रीलंका के वर्ल्ड रिकॉर्ड की बराबरी, जानें कैसे !

स्पोर्ट्स डेस्क। भारत ने शुक्रवार को पोर्ट ऑफ स्पेन के क्वींस पार्क ओवल (Queen’s Park Oval) में वेस्टइंडीज के खिलाफ 3 मैचों की वनडे सीरीज के पहले मुकाबले में रोमांचक अंदाज में 3 रनों से जीत दर्ज कर ली। इस सीरीज में भारतीय टीम की कप्तानी कर रहे शिखर धवन (Shikhar Dhawan) ने मैदान पर कदम रखते हुए एक नया रिकॉर्ड कायम कर लिया। शिखर धवन (Shikhar Dhawan) 2022 में भारत के 7वें कप्तान बने हैं। शिखर धवन (Shikhar Dhawan) ने पिछले साल श्रीलंका के खिलाफ 3 मैचों की वनडे और टी20 सीरीज में भारतीय टीम की कप्तानी की थी। उन्हें एक बार फिर से टीम की अगुआई करने का काम सौंपा गया है। भारतीय क्रिकेट टीम के साल 2022 काफी अलग रहा है। इस साल शिखर धवन (Shikhar Dhawan) से पहले रोहित शर्मा, केएल राहुल, हार्दिक पांड्या, ऋषभ पंत और जसप्रीत बुमराह ने तीनों प्रारूपों में टीम की कप्तानी की है।
शिखर धवन (Shikhar Dhawan) के कप्तान बनते ही भारत ने इसी के साथ एक कैलेंडर ईयर में सबसे ज्यादा कप्तान बनने के श्रीलंका के रिकॉर्ड की बराबरी कर ली है। भारत से पहले 2017 में श्रीलंकाई टीम के सात कप्तान बने थे, जिसमें एंजेलो मैथ्यूज, दिनेश चांदीमल, उपल थरंगा, रंगना हेराथ, लसिथ मलिंगा, चमारा कपुगेदेरा और थिसारा परेरा ने तीनों प्रारूपों में टीम का नेतृत्व किया था।
किसी एक कैलेंडर वर्ष में टीमों के सर्वाधिक कप्तान
7 कप्तान: 2022 में भारत
7 कप्तान: श्रीलंका, 2017
6 कप्तान: जिम्बाब्वे, 2001
6 कप्तान: इंग्लैंड, 2011
6 कप्तान: ऑस्ट्रेलिया, 2021।
भारतीय क्रिकेट इतिहास में यह पहली बार है जब एक साल में 7 अलग-अलग कप्तानों ने राष्ट्रीय टीम का नेतृत्व किया है। इससे पहले, 5 अलग-अलग खिलाड़ियों (वीनू मांकड़, हेमू अधिकारी, दत्ता गायकवाड़, पंकज रॉय और गुलाबराय रामचन) ने 1959 में टीम का नेतृत्व किया था।
322 total views, 2 views today