• May 9, 2022

IPL 2022: कार्तिक ने फिर दिखाया जलवा, आखिरी ओवर में अफगानी बॉलर को जमकर धोया

IPL 2022: कार्तिक ने फिर दिखाया जलवा, आखिरी ओवर में अफगानी बॉलर को जमकर धोया

स्पोर्ट्स डेस्क। IPL 2022 के 54वें मैच में सनराइजर्स हैदराबाद (Sunrisers Hyderabad) की भिड़ंत रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (Royal Challengers Bangalore) से हो रही है। RCB की टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। टीम की शुरुआत खराब रही और विराट कोहली (Virat Kohli) पहली ही गेंद पर आउट हो गए। फिर भी टीम ने 192 रन बना लिए। बैंगलोर के लिए इस सीजन में दिनेश कार्तिक (Dinesh Karthik) फिनिशर की भूमिका निभा रहे हैं और इस मैच में भी उन्होंने बल्ले से कमाल किया।

 

विकेटकीपर बल्लेबाज दिनेश कार्तिक (Dinesh Karthik) ने आखिरी ओवर में हैट्रिक छक्का लगाया। उन्होंने अफगानिस्तान के फजालहक फारूकी (Fazalhaq Farooqui) के खिलाफ तीसरी गेंद पर मिड-विकेट पर छक्का जड़ा। कार्तिक का शॉट वहां फील्डिंग कर रहे राहुल त्रिपाठी (Rahul Tripathi) के हाथों में गई, लेकिन गेंद उनके हाथों के बीच से निकल गई और बैंगलोर के 6 रन मिले। अगली गेंद पर लॉन्ग ऑन के ऊपर से छक्का लगाया। फजालहक फारूकी (Fazalhaq Farooqui) ने तीसरी गेंद धीमी गति की डाली लेकिन दिनेश कार्तिक (Dinesh Karthik) ने इसे डीप मिड विकेट बाउंड्री लाइन के बाहर भेज दिया। वे यहीं नहीं रूके और ओवर की आखिरी गेंद पर भी चौका लगाया।

 

दिनेश कार्तिक (Dinesh Karthik) जब पिच पर बल्लेबाजी करने उतरे तो RCB का स्कोर 18.2 ओवर में 159 रन था। पारी में सिर्फ 8 ही गेंद बचे थे। दिनेश कार्तिक (Dinesh Karthik) ने लगातार दो डॉट गेंद खेली, लेकिन इसके बाद भी टीम 192 रन तक पहुंच गई। उन्होंने 19वें ओवर की आखिरी गेंद पर भी दिनेश कार्तिक (Dinesh Karthik) त्यागी के खिलाफ छक्का जड़ा था। अपनी 8 गेंदों पारी में दिनेश कार्तिक ने चार छक्के और एक चौका लगाकर 30 रन बनाए।

 451 total views,  2 views today

Spread the love