- October 14, 2022
कर्नाटक: टंकी पर चढ़कर राहुल गांधी ने लहराया तिरंगा, बोले- नफरत फैला रही BJP-RSS

इंटरनेट डेस्क। कर्नाटक में भारत जोड़ो यात्रा (Bharat Jodo Yatra) के दौरान कांग्रेस नेता राहुल गांधी (Rahul Gandhi) पानी की टंकी पर नजर आए। उनका एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो में देखा जा सकता है कि राहुल गांधी पार्टी के अन्य बड़े नेताओं के साथ पानी की टंकी पर चढ़े हुए हैं और तिरंगा लहरा रहे हैं। दरअसल यह वीडियो कर्नाटक के चित्रदुर्ग जिले का है। कांग्रेस नेता राहुल के नेतृत्व में पार्टी ने कर्नाटक में चित्रदुर्ग जिले के बोम्मगोंडानाहल्ली से रामपुरा की ओर बृहस्पतिवार को ‘भारत जोड़ो यात्रा’ (Bharat Jodo Yatra) बहाल की थी। यात्रा का स्वागत करने के लिए सड़क किनारे सैकड़ों लोग एकत्र हुए।
इसी दौरान राहुल गांधी (Rahul Gandhi), राज्य पार्टी अध्यक्ष डीके शिवकुमार (DK Shivakumar) और पूर्व सीएम सिद्धारमैया (former CM Siddaramaiah) के साथ चित्रदुर्ग जिले में राष्ट्रीय ध्वज लहराने के लिए पानी की टंकी पर चढ़ गए। नीचे कांग्रेस कार्यकर्ता ‘जोड़ो जोड़ो, भारत जोड़ो’ के नारे लगाते रहे। करीब दस मिनट तक टंकी पर रहने के बाद सभी नेता वापस उतर आए और आगे की यात्रा शुरू की।
कांग्रेस कार्यकर्ताओं के अनुसार, यात्रा बोम्मागोंडानाहल्ली में बीजी केरे उपमार्ग से सुबह साढ़े छह बजे आरंभ हुई थी। राहुल गांधी (Rahul Gandhi) ने 12 किलोमीटर चलने के बाद जिले के कोनासागर में विश्राम किया। इसके बाद शाम चार बजे यात्रा कोनासागर से आरंभ होकर मोलाकलमुरु में विश्राम के लिए रुकी। राहुल गांधी (Rahul Gandhi) रात को रामपुरा में ठहरे। ‘भारत जोड़ो यात्रा’ (Bharat Jodo Yatra) ने 30 सितंबर को कर्नाटक में प्रवेश किया था। इसके तहत 20 अक्टूबर को राज्य में यात्रा के अंतिम दिन तक 21 दिन में 511 किलोमीटर पद यात्रा की जाएगी।
285 total views, 2 views today