• August 17, 2022

मेक इंडिया नंबर वन मिशन की केजरीवाल ने की शुरुआत, कहा- नेताओं के भरोसे नहीं छोड़ सकते देश

मेक इंडिया नंबर वन मिशन की केजरीवाल ने की शुरुआत, कहा- नेताओं के भरोसे नहीं छोड़ सकते देश

इंटरनेट डेस्क। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल (Arvind Kejriwal) ने बुधवार को ‘मेक इंडिया नंबर वन’ मिशन की शुरुआत की। उन्होंने कहा कि देश का हर नागरिक भारत को दुनिया में नंबर वन बनाना चाहता है और इस सपने को सचन करने के लिए इस मिशन की शुरुआत की जा रही है। केजरीवाल ने कहा कि लोगों में क्रोध है और सवाल है कि 75 साल में कई देश आजाद हुए और आगे निकल गए. उन्होंने कहा, अगर हम इस देश को इन नेताओं के भरोसे छोड़ देंगे, तो हम और पिछड़ जाएंगे.

अरविंद केजरीवाल (Arvind Kejriwal) ने देश के 130 करोड़ लोगों को जोड़ने की बात कहते हुए कहा कि अच्छी और मुफ्त शिक्षा, मुफ्त इलाज, हर युवा को नौकरी, महिलाओं को सम्मान और किसानों की खुशहाली के लिए काम करना होगा। अरविंद केजरीवाल (Arvind Kejriwal) ने कहा, ”यह सपने के पूरा होने की शुरुआत। हर भारतीय चाहता है कि भारत दुनिया का नंबर एक देश बने। भारत की गिनती दुनिया के अमीर देश में हो।

उन्होंने आगे कहा भारत शक्तिशाली राष्ट्र बने। भारत एक महान देश है। हमारी सभ्यता बहुत पुरानी है, कई हजार साल पुरानी है। एक समय ऐसा था जब भारत का डंका पूरी दुनिया में बजता था। हमें दोबारा भारत को महान बनाना है। हम मिशन की शुरुआत करने जा रहे हैं, मेक इंडिया नंबर वन। 130 करोड़ लोगों को इसके साथ जोड़ना है। देश के हर नागरिक का मिशन रहा है कि दुनिया में भारत को नंबर वन बनाना है।

 340 total views,  2 views today

Spread the love