• August 10, 2022

कोहली ने Commonwealth Games 2022 के पदक विजेताओं को लेकर दिया ये बड़ा बयान, कहा…

कोहली ने Commonwealth Games 2022 के पदक विजेताओं को लेकर दिया ये बड़ा बयान, कहा…

स्पोर्ट्स डेस्क। बर्मिंघम कॉमनवेल्थ गेम्स 2022 (Commonwealth Games 2022) का सोमवार को समापन हो गया। भारत ने शानदार प्रदर्शन करते हुए इन खेलों में कुल 61 पदक जीते और वह पदक तालिका में चौथे स्थान पर रहा। बर्मिंघम कॉमनवेल्थ गेम्स 2022 (Birmingham Commonwealth Games 2022) में शानदार प्रदर्शन के लिए भारतीय एथलीटों और खिलाड़ियों की जमकर तारीफ हो रही है। टीम इंडिया के पूर्व कप्तान विराट कोहली (Virat Kohli) ने CWG 2022 में पदक जीतने वाले खिलाड़ियों को बधाई दी है। उन्होंने कहा कि खिलाड़ियों की इस उपलब्धि पर समूचे देश को गर्व है। भारत ने बर्मिंघम में 22 गोल्ड, 16 सिल्वर और 23 ब्रॉन्ज अपने नाम किए।

विराट कोहली (Virat Kohli) ने मंगलवार को ट्विटर पर एक पोस्ट में कहा,” आप सबने अपने देश को गौरवान्वित किया है। हमारे सभी विजेताओं और CWG 2022 के प्रतिभागियों को बधाई। हमें आप पर बहुत गर्व है। जय हिन्द।” विराट कोहली (Virat Kohli) का यह पोस्ट सोशल मीडिया पर काफी पसंद किया जा रहा है।

भारतीय टीम के पूर्व कप्तान विराट कोहली (Virat Kohli) इस महीने के आखिर में होने वाले एशिया कप 2022 (Asia Cup 2022) से क्रिकेट में वापसी करेंगे। BCCI ने एशिया कप 2022 के लिए सोमवार को टीम का ऐलान किया है। इस टीम में विराट कोहली (Virat Kohli) की टीम में वापसी हुई है। उन्होंने आखिरी बार इंग्लैंड के खिलाफ खेला था। स्टार ओपनर केएल राहुल (KL Rahul) भी फरवरी के बाद पहली बार टीम में जगह बनाने में कामयाब हुए हैं। आगामी टी20 टूर्नामेंट के लिए उन्हें टीम का उपकप्तान बनाया गया है।

 393 total views,  2 views today

Spread the love