• September 15, 2022

लखीमपुर कांड: पेड़ से लटका मिला 2 दलित बहनों का शव: 6 आरोपी गिरफ्तार

लखीमपुर कांड: पेड़ से लटका मिला 2 दलित बहनों का शव: 6 आरोपी गिरफ्तार

इंटरनेट डेस्क। उत्तर प्रदेश के लखीमपुर खीरी जिले में बीती रात एक दलित समुदाय की दो बहनों के पेड़ से लटके पाए जाने के बाद जमकर हंगामा हुआ। इस मामले में परिवार ने लड़कियों को जबरन उठाकर ले जाने और हत्या करने का आरोप लगाया है। मां का कहना है कि शाम करीब पांच बजे उनके सामने ही एक पड़ोसी और तीन अन्य दोनों बेटियों को अगवा कर ले गए थे। लड़कियों की मां ने आरोप लगाया है कि जब उसने आरोपियों को रोकने की कोशिश की तो आरोपियों ने उसके साथ मारपीट की।

परिवार और गांव वालों ने बाद में लड़कियों की तलाश की और उनके शव एक पेड़ से लटके मिले। महिला ने आरोप लगाया है कि उसकी बेटियों के साथ रेप किया गया और फिर उनकी हत्या कर दी गई। आरोपियों पर हत्या और बलात्कार से संबंधित आईपीसी की धाराओं और पॉक्सो के तहत आरोप लगाए गए हैं।घटना से गुस्साए परिजनों ने ग्रामीणों के साथ सदर चौराहे पर जाम लगा दिया। देर शाम आईजी लक्ष्मी सिंह ने आरोपियों पर कार्रवाई का आश्वासन दिया, तब जाकर जाम समाप्त हुआ।

 

पुलिस की प्रेस कॉन्फ्रेंस के अहम पॉइंट

1. आरोपियों छोटू गौतम, जुनैद, सुहैल, करीमुद्दीन, आरिफ, हफीर्जुहमान को गिरफ्तार किया गया है। इसमें एनकाउंटर के दौरान जुनैद को गोली लगी है।

2. छोटू ने बाकी युवकों से लड़कियों की दोस्ती कराई है। वो घटना के वक्त मौजूद नहीं था।

3. लड़कियां जुनैद और सुहैल से शादी करना चाहती थीं। इसके लिए दबाव बना रही थीं।

4. उनके साथ जबरदस्ती संबंध बनाए गए। इसके बाद कुछ दूर ले जाकर उन्हें फंदे पर लटका दिया गया ताकि यह मर्डर नहीं सुसाइड लगे।

5. पॉक्सो एक्ट में मामला दर्ज किया गया है। थोड़ी देर में पोस्टमार्टम किया जाएगा। इसकी वीडियोग्राफी कराई जाएगी। यहां पर परिजन मौजूद रहेंगे।

 

 388 total views,  2 views today

Spread the love