• November 11, 2023

LIVE Ayodhya Deepotsav 2023: सीएम ने याद दिलाया छह साल पुराना वादा, ‘योगी जी एक काम करो मंदिर का निर्माण करो’

LIVE Ayodhya Deepotsav 2023: सीएम ने याद दिलाया छह साल पुराना वादा, ‘योगी जी एक काम करो मंदिर का निर्माण करो’

इंटरनेट डेस्क। दीपोत्सव के लिए अयोध्या रोशनी से नहा उठी है। 24.60 लाख दीये बिछाए जा चुके हैं। शनिवार को दीपोत्सव में 21 लाख दीप केवल राम की पैड़ी पर जलाने की तैयारी है जोकि एक विश्व रिकॉर्ड भी साबित होगा। इस रिकॉर्ड को हासिल करने के लिए 3 लाख 60 हजार दिए अतिरिक्त भी जलाएं जाएंगे ताकि दीपमाला अनवरत रहे।

राज्यपाल आनंदीबेन पटेल बोली
उत्तर प्रदेश की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने कार्यक्रम में मौजूद सभी लोगों का धन्यवाद किया। उन्होंने कहा कि दीपावली हमें अंधेरे से उजाले की तरफ ले जाती है। यह त्योहार ही हमारी संस्कृति को मजबूत बनाते हैं। उन्होंने दिवाली की सभी को हार्दिक शुभकामनाएं दीं। आज हनुमान जयंती भी है। आपको हनुमान जयंती की शुभकामनाएं। अयोध्या का इतिहास बहुत पुराना है।

सीएम योगी ने प्रदेश की जनता को दी दिवाली की शुभकामनाएं

भाषण के बीच सीएम योगी ने कहा कि 22 जनवरी की तैयारी हम सभी को अभी से करनी चाहिए। जिससे ये एक बड़ा आयोजन बने। हम सभी को मिलकर इस कार्य को पूरा करना होगा। सीएम ने प्रदेश की जनता को दिवाली की शुभकामनाएं दीं। जय जय सीताराम, जय जय श्रीराम का नारा लगाया।

भगवान राम ने कहा अयोध्या के लोग मेरे प्रिय वासी

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि हमारे पूर्वजों ने दीप प्रज्वल को रेखांकित किया है। हमारी पीढ़ी बेहद सौभाग्यशाली है कि भगवान राम लला यहां विराजने के लिए आ रहे हैं। अयोध्या वासियों को भगवान राम ने खुद कहा है वे उनके प्रिय वासी हैं तो हमारी भी जिम्मेदारी बनती है कि जब भगवान आ रहे हों तो 22 जनवरी को विराजमान करने के लिए उनके स्वागत की भव्य तैयारी करने के लिए खुद को तैयार रखना होगा

 100 total views,  2 views today

Spread the love