• December 19, 2022

Mrs World 2022 Sargam Koushal: सरगम कौशल ने जीता मिसेज वर्ल्ड का खिताब, क्राउन पहनते ही आंखों से छलके आंसू

Mrs World 2022 Sargam Koushal: सरगम कौशल ने जीता मिसेज वर्ल्ड का खिताब, क्राउन पहनते ही आंखों से छलके आंसू

इंटरनेट डेस्क। मिसेज वर्ल्ड 2022-23 (Mrs. World 2022-23) का एलान हो चुका है। अमेरिका में आयोजित मिसेज वर्ल्ड 2022-23 में भारत की सरगम कौशल ने खिताब जीतकर इतिहास रच दिया है। सोशल मीडिया पर उनकी ताज पोसी का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, साथ ही उन्हें बॉलीवुड सेलेब्स और देश वापसी देश का मान बढ़ाने के लिए शुभकामनाएं देते हुए बधाई दे रहे हैं। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो में सरगम कौशल गुलाबी कलर के गाउन में नजर आ रही हैं और मिसेज इंडिया का क्राउन जीतने के बाद सरगम की आंखों से खुशी के आंसू छलकते हुए दिख रहे हैं।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Manav Manglani (@manav.manglani)


जानकारी के अनुसार, सरगम ने मिस वर्ल्ड 2022 (Mrs. World 2022-23) में खिताब अपने नाम कर 21 सालों बाद ताज को भारत में फिर से लेकर आ रही हैं। सरगम कौशल से पहले साल 2001 में एक्ट्रेस अदिति गोवित्रीकर ने ये ऐतिहासिक ताज अपने नाम किया था। वहीं, उन्होंने साल 2001 में इस क्राउन को अपने नाम करने वाली एक्ट्रेस अदिति गोवित्रिकर ने बधाई देते हुए लिखा, सरगम तुम बधाई हो इस जर्नी का हिस्सा बनकर मैं बहुत खुश हूं।

अमेरिका के लास वेगास में आयोजित इस कार्यक्रम में ज्यूरी पैनल में विवेक ओबेरॉय, एक्ट्रेस सोहा अली खान, अदिति गोवित्रिकर और मोहम्मद अजहरुद्दीन जैसे कालकारों ने शामिल थीं।

 269 total views,  2 views today

Spread the love