• July 9, 2022

मुलायम सिंह की दूसरी पत्नी साधना का निधन, गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल में ली अंतिम सांस

मुलायम सिंह की दूसरी पत्नी साधना का निधन, गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल में ली अंतिम सांस

नई दिल्ली। उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और समाजवादी पार्टी के संरक्षक मुलायम सिंह यादव (Mulayam Singh Yadav) की दूसरी पत्नी साधना गुप्ता (Sadhna Gupta) का शनिवार को निधन हो गया। बताया जा रहा है कि साधना गुप्ता (Sadhna Gupta) कुछ समय से बीमार चल रही थीं और उन्हें हाल ही में गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल में भर्ती कराया गया था। साधना गुप्ता (Sadhna Gupta) की गंभीर हालत को देखते हुए उन्हें आईसीयू में रखा गया था, शनिवार सुबह से ही उनकी हालत बेहद नाजुक बनी हुई थी, जहां दोपहर में उन्होंने अंतिम सांस ली। मेदांता अस्पताल की तरफ से आधिकारिक तौर पर अभी तक उनकी मौत की पुष्टि नहीं की गई है। कुछ देर पहले मुलायम सिंह यादव (Mulayam Singh Yadav) अपनी पत्नी से मिलकर अस्पताल से गए हैं।

वह पिछ्ले एल सप्ताह से शुगर सहित कई अन्य बीमारियों से पीड़ित थीं। मुलायम सिंह यादव (Mulayam Singh Yadav) की पत्नी साधना गुप्ता (Sadhna Gupta) का पार्थिव शरीर पहले दिल्ली और फिर उसके बाद सैफई ले जाया जाएगा। मुलायम सिंह यादव अभी दिल्ली में हैं, और अखिलेश भी लखनऊ से रवाना हो गए हैं। बता दें कि, साधना गुप्ता सपा नेता मुलायम सिंह यादव (Mulayam Singh Yadav) की दूसरी पत्नी और सपा सुप्रीमो अखिलेश की साधना गुप्ता (Sadhna Gupta) सौतेली मां हैं। साधना के अपने बेटे का नाम प्रतीक यादव है और उनकी बहू अपर्णा यादव हैं। अपनी बेबाक बयानी के लिए प्रसिद्ध अपर्णा यादव भाजपा की नेता हैं। यूपी विधानसभा चुनाव 2022 (UP Assembly Election 2022) से पहले ही अपर्णा यादव ने सपा को छोड़ भाजपा में शामिल हो गई थीं।

गौरतलब है कि साधना गुप्ता (Sadhna Gupta) राजनीतिक चकाचौंध से अक्सर दूर ही रहती थीं। मुलायम सिंह यादव (Mulayam Singh Yadav) की दूसरी पत्नी थी, जिनसे उन्होंने पहली पत्नी मालती यादव के निधन के सालों बाद शादी की थी। मुलायम सिंह यादव (Mulayam Singh Yadav) की पत्नी होने के चलते साधना गुप्ता (Sadhna Gupta) जरूर जानी जाती थीं, लेकिन वह सार्वजनिक जीवन में उनके साथ कम ही दिखती थीं

 451 total views,  2 views today

Spread the love