• May 17, 2022

Neemuch Violence : दरगाह के पास हनुमानजी की मूर्ति लगाने पर बवाल, धारा 144 लागू

Neemuch Violence : दरगाह के पास हनुमानजी की मूर्ति लगाने पर बवाल, धारा 144 लागू

इंटरनेट डेस्क। नीमच के सिटी थाने के पुरानी कचहरी इलाके में सोमवार शाम को दो समुदायों में हुए विवाद के बाद अब पुलिस एक्शन मोड में आ गई है। पुलिस सीसीटीवी फुटेज और इंटेलिजेंस के जरिए आरोपियों को चिन्हित करने में जुट गई है। पुलिस ने अब तक कुछ 4 प्रकरण दर्ज कर लिए हैं। जिसमे 9 लोगों को राउंडअप किया गया है। स्थिति का जायजा लेने के लिए डीआईजी सुशांत सक्सेना भी नीमच पहुंच गए हैं।

जानकारी के अनुसार आपको बता दे की विवाद के दौरान उपद्रवियों ने पथराव कर एक बाइक में आग लगा दी और महौल बिगाड़ने की कोशिश। इस घटना के बाद इलाके में तनाव की स्थिति बनी हुई है। स्थिति को नियंत्रित करने के लिए पुलिस ने दुकानें बंद कराई और आंसू गैस के गोले छोड़कर हालात पर काबू पाने की कोशिश की, पुलिस को लाठियां भी भाजनी पड़ी। फिलहाल स्थिति नियंत्रण में है। जिला प्रशासन ने नीमच सिटी इलाके में धारा 144 लगा दी है। पथराव में नीमच टीआई के घायल होने की खबर है। घटनास्थल पर भारी पुलिस बल तैनात है।

क्या है मामला

जिले के पुरानी कचहरी इलाके में करीब 5 हजार फीट की सरकारी जमीन पर एक दरगाह है। सोमवार शाम करीब 5 बजे दरगाह के पास ही कुछ लोगों ने हनुमानजी की मूर्ति स्थापित करने की कोशिश की। इस दौरान दरगाह में मौजूद लोगों ने आपत्ति दर्ज की। इस बात को लेकर दोनों समुदायों के लोगों के बीच बहसबाजी शुरू हो गई। रात करीब 8 बजे के बाद विवाद बढ़ गया। बड़ी संख्या में दोनों समुदाय के लोग इकट्ठा हो गए। कुछ समय बाद उपद्रवियों ने पत्थरबाजी शुरू कर दी और एक बाइक को आग के हवाले कर दिया।

 454 total views,  2 views today

Spread the love