• May 20, 2022

Lalu Yadav के खिलाफ भ्रष्टाचार का नया केस, परिवार के 17 ठिकानों पर CBI के छापे

Lalu Yadav के खिलाफ भ्रष्टाचार का नया केस, परिवार के 17 ठिकानों पर CBI  के छापे

नई दिल्ली। RJD सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव (Lalu Prasad Yadav) पर एक बार फिर केंद्रीय जांच ब्यूरो ने शिकंजा कस दिया है। रेलवे में नौकरियों के बदले जमीनें हड़पने के मामले को लेकर उनके व उनके परिजनों से जुड़े 17 ठिकानों पर CBI छापेमारी कर रही है। CBI ने शुक्रवार सुबह एक साथ कार्रवाई शुरू की। सूत्रों के अनुसार लालू यादव, उनकी पत्नी राबड़ी देवी (Rabri Devi) और बेटी मीसा भारती (Misa Bharti) के पटना, गोपालगंज और दिल्ली स्थित ठिकानों पर कार्रवाई की जा रही है। CBI ने RJD सुप्रीमो के खिलाफ रेलवे भर्ती घोटाले को लेकर नया केस दर्ज किया है।

अधिकारियों ने बताया कि CBI ने रेलवे भर्ती घोटाले को लेकर पहले प्राथमिक जांच दर्ज की थी, उसे अब FIR में बदल दिया गया है। FIR दर्ज करने के बाद CBI ने लालू यादव, उनकी पत्नी राबड़ी देवी (Rabri Devi), बेटी मीसा व हेमा तथा कई आवेदकों के खिलाफ सर्च शुरू की। यह केस भादंवि की धारा 120 बी. आपराधिक साजिश और भ्रष्टाचार निरोधक कानून की विभिन्न धाराओं में दर्ज किया गया है। यादव परिवार पर आरोप है कि उन्होंने 2008 से 2009 के बीच रेलवे में नौकरियां लगवाने के बदले कई संपत्तियां हथियाईं।

राजद सूत्रों का कहना है कि लालू प्रसाद यादव (Lalu Prasad Yadav) के छोटे पुत्र व बिहार विधानसभा में विपक्ष के नेता तेजस्वी यादव (Tejashwi Yadav) इस वक्त लंदन में हैं। महज कुछ घंटों बाद तेजस्वी यादव (Tejashwi Yadav) को लंदन में ‘आईडियाज फॉर इंडिया कॉन्फ्रेंस’ (Ideas for India Conference) में ‘देश के भविष्य’ पर परिचर्चा को संबोधित करना है। तेजस्वी को पहली बार किसी अंतरराष्ट्रीय मंच पर बात रखने का मौका मिला है।

 471 total views,  2 views today

Spread the love