• April 23, 2023

अर्पिता खान की Eid पार्टी में कंगना रनोट को देख शॉक्ड रह गए लोग

अर्पिता खान की Eid पार्टी में कंगना रनोट को देख शॉक्ड रह गए लोग

मुंबई। सलमान खान (Salman Khan) की बहन अर्पिता खान (Arpita Khan) और उनके पति आयुष शर्मा ने शनिवार रात अपने घर पर ईद-उल-फितर पार्टी की आयोजन किया। हर साल ईद की रात को रखी जाने वाली इस पार्टी में, हर साल बॉलीवुड के कुछ बड़े और सबसे पॉपुलर चेहरे अपनी उपस्थिति दर्ज कराते हैं। हालांकि इस साल, कुछ ऐसा हुआ जिसे देखकर लोगों की आंखें फटी रह गईं।

ईद पार्टी में पहुंचीं कंगना रनोट

 

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Viral Bhayani (@viralbhayani)

हुआ ये कि अर्पिता खान (Arpita Khan) की ईद पार्टी में सितारों का मजमा लगा हुआ था। बी-टाउन से लेकर छोटे पर्दे तक, लगभग सभी नामी हस्तियां रेड कार्पेट पर नजर आईं। इसी बीच जब गाड़ी बॉलीवुड की क्विन कंगना रनोट उतरीं, लोग शॉक्ड रह गए। कंगना रनोट (Kangana Ranot) ने मस्टर्ड कलर का अनारकली सूट पहना हुआ था जिसके दुपट्टा हैवी वर्क वाला था। विंटेज हेयर डू के साथ कंगना बला की खूबसूरत लग रहीं थीं।

लोगों को लगा शॉक

वैसे आपको याद दिला दें कि कंगना रनोट (Kangana Ranot) को पिछले साल भी अर्पिता की ईद पार्टी में देखा गया था। तब भी लोग ऐसे ही चौंके थे। हालांकि, सोशल मीडिया यूजर्स ने कंगना को बख्शा नहीं, उन्हें उनका ही पुराना बयान याद दिलाया, जिसमें कंगना ने सलमान खान (Salman Khan) पर निशाना साधा था। एक कमेंट में लिखा था, “हर दिन खान्स के बारे में उल्टा बोलती हैं, अब कैसे पार्टी में गई।” एक अन्य यूजर ने लिखा- जिन्हें आप रोज कोसती है, उनकी ही ईद पार्टी में शामिल होने आ गई।

 192 total views,  2 views today

Spread the love