• July 21, 2022

Presidential Election 2022 Live Update: सांसदों के वोटों की गिनती पूरी: मुर्मू को 540 और यशवंत को 208 वोट मिले, 15 वोट रद्द

Presidential Election 2022 Live Update: सांसदों के वोटों की गिनती पूरी: मुर्मू को 540 और यशवंत को 208 वोट मिले, 15 वोट रद्द

नई दिल्ली। देश के 15वें राष्ट्रपति के नाम का इंतजार अब से कुछ देर में खत्म हो जाएगा। राष्ट्रपति चुनाव में पहले राउंड के वोटों की गिनती पूरी हो गई है। इसमें सांसदों की वोटों की गिनती हुई है। चुनाव अधिकारी ने बताया कि द्रौपदी मुर्मू (Draupadi Murmu) को 540 सांसदों का वोट और यशवंत सिन्हा (Yashwant Sinha) को 208 सांसदों का वोट मिला है। 15 वोट रद्द हो गए हैं।

संसद के कमरा नंबर 63 में अब विधायकों के वोटों की गिनती की जा रही है। द्रौपदी मुर्मू (Draupadi Murmu) का वोट वैल्यू 3 लाख 78 हजार है जबकि, यशवंत सिन्हा (Yashwant Sinha) का वोट वैल्यू 1 लाख 45 हजार 600 है। सांसदों के वोटों की गिनती पूरी होने के बाद अब राज्यों के वोटों की काउंटिंग शुरू हो गई है। इसके बाद जीते हुए प्रत्याशी का ऐलान हो जाएगा। इधर, काउंटिंग के बीच द्रौपदी मुर्मू (Draupadi Murmu) के गांव में जश्न शुरू हो गया है।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Prime Minister Narendra Modi) काउंटिंग के बाद NDA की प्रत्याशी द्रौपदी मुर्मू (Draupadi Murmu) से मिलने उनके आवास पर जाएंगे। दिल्ली के भाजपा कार्यालय में जीत के जश्न की तैयारी शुरू हो गई है। इसमें राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा (JP Nadda) भी शामिल होंगे।

 1,413 total views,  2 views today

Spread the love