- June 24, 2022
Raftaar Divorce: रफ्तार पत्नी कोमल से लेंगे तलाक! 6 साल बाद टूटा रिश्ता

मुंबई। सेलेब्स के बनते-बिगड़ते रिश्ते खूब सुर्खियों में रहते हैं. तमाम सेलेब्स अपनी फिल्मों या वर्क फ्रंट से ज्यादा अपनी पर्सनल लाइफ और रिलेशन को लेकर सुर्खियों में रहते हैं. अब एक से बढ़कर एक गानों और रैप से लोगों का दिल जीत चुके रैपर रफ्तार (Raftaar) की खबर सामने आ रही है. खबर है कि रफ्तार 6 साल की शादी को खत्म करने जा रहे हैं। बताया जा रहा है कि, शादी के इतने सालों बाद रफ्तार ने अपनी पत्नी कोमल वोहरा (Komal Vohra) से तलाक की अर्जी डाली है।
रिपोर्ट के मुताबिक आपको बता दे की दिसंबर 2016 में शादी के बंधन में बंधे थे और काफी समय से अलग रह रहे थे। दोनों ने 2020 में महामारी के समय में तलाक के लिए अर्जी दी है। जानकारी के मुताबिक, वो 6 अक्टूबर को तलाक के (Raftaar And Komal) पेपर पर साइन करेंगे। इस कपल के बीच शादी के बाद से ही दिक्कतें आनी शुरू हो गई थी जिसके बाद अब दोनों ने अलग होने का फैसला किया है।
खबर ये भी है कि, ‘सिर्फ करीबी लोग ही इसके बारे में जानते हैं’। हालांकि दोनों ने अभी तक कोई भी ऑफिशियल स्टेटमेंट नहीं दिया है। बता दें कि कोमल वोहरा (Komal Vohra) और रफ्तार 2011 में एक दोस्त के घर मिले थे। उन्होंने पांच साल एक दूसरे को डेट करने के बाद शादी करने का फैसला किया जिसके बाद रफ्तार (Raftaar) ने अपनी शादी की तसवीरें पोस्ट कर लिखा था कि, ‘मेरी आत्मा से शादी की
430 total views, 2 views today