• May 16, 2022

Riyan Parag IPL 2022: मार्कस स्टॉयनिस का कैच लेने के बाद रियान पराग की शर्मनाक हरकत

Riyan Parag IPL 2022: मार्कस स्टॉयनिस का कैच लेने के बाद रियान पराग की शर्मनाक हरकत

स्पोर्ट्स डेस्क। लखनऊ सुपर जायंट्स (Lucknow Super Giants) की पारी का आखिरी ओवर चल रहा था। राजस्थान रॉयल्स (Rajasthan Royals) की जीत लगभग पक्की दिख रही थी। मैदान पर मार्कस स्टॉयनिस (Marcus Stoinis) ही थे, जो कुछ करनामा कर सकते थे। प्रसिद्ध कृष्णा की पहली गेंद पर उन्होंने छक्का उड़ाया तो दूसरी गेंद पर भी कुछ ऐसी ही कोशिश की। हालांकि, गेंद लॉन्गऑन सीमारेखा के करीब रियान पराग (Riyan Parag) के हाथों में जा समाई। कैच लपकने के बाद रियान पराग (Riyan Parag) ने बड़ी ही अजीब हरकत की, जो कॉमेंटेटर्स को भी पसंद नहीं आई।

 

रियान पराग (Riyan Parag) ने लपकने के बाद गेंद को जमीन के करीब लेकर गए और फिर खड़े होकर अंपायर को इशारा किया कि गेंद जमीन से टच नहीं हुई है। इसे अंपायर का मजाक उड़ाने से जोड़कर देखा जा रहा है। हालांकि, तब तक मार्कस स्टॉयनिस (Marcus Stoinis) डगाआउट की ओर बढ़ चुके थे। रियान पराग (Riyan Parag) की यह हरकत किसी को पसंद नहीं आई। इसके बाद राजस्थान 24 रनों से जीत गया।

इस मुकाबले में लखनऊ टीम 179 रन के टारगेट का पीछा करने उतरी थी और 154 रन ही बना सकी. लखनऊ की पारी के दौरान आखिरी यानी 20वें ओवर में एक ऐसा वाकया हुआ, जिसने राजस्थान टीम के प्लेयर रियान पराग (Riyan Parag) को ट्रोलर्स के निशाने पर ला दिया.

 599 total views,  2 views today

Spread the love