• August 28, 2022

रोहित शर्मा रच सकते हैं इतिहास, महज इतने रन बनाते ही हासिल कर लेंगे ये उपलब्धि

रोहित शर्मा रच सकते हैं इतिहास, महज इतने रन बनाते ही हासिल कर लेंगे ये उपलब्धि

इंटरनेट डेस्क। टीम इंडिया के कप्तान रोहित शर्मा (Rohit Sharma) जब एशिया कप 2022 (Asia Cup 2022) के मैच में पाकिस्तान जैसी प्रतिद्वंदी टीम के खिलाफ उतरेंगे तो उनकी निगाहें न सिर्फ अच्छा प्रदर्शन करने पर होंगी, बल्कि वे चाहेंगे कि एक इतिहास रचा जाए। हिटमैन रोहित शर्मा (Rohit Sharma) एक इतिहास रचने की दहलीज पर खड़े हैं। आपकी जानकारी के लिए बता दे की रोहित शर्मा (Rohit Sharma) अगर पाकिस्तान के खिलाफ दुबई के मैदान पर 13 रन बना लेते हैं तो वे T20 इंटरनेशनल क्रिकेट में 3500 रन बनाने वाले पहले पुरुष क्रिकेटर बन जाएंगे।

रोहित शर्मा (Rohit Sharma) से पहले टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में सिर्फ एक क्रिकेटर ने 3500 का आंकड़ा पार किया है। हालांकि, पुरुष क्रिकेट में कभी ऐसा नहीं हुआ। महिला क्रिकेट में न्यूजीलैंड की सूजी बेट्स (Suzy Bates) ने 3531 रन बनाए हैं। इस तरह रोहित शर्मा (Rohit Sharma) के पास उनको पीछे छोड़ने का भी मौका है, जिसके लिए उनको 45 रनों की जरूरत होगी।

 

रोहित शर्मा (Rohit Sharma) ने अब तक खेले 132 टी20 इंटरनेशनल मैचों में 124 पारियों में 14 बार नाबाद रहते हुए 3487 रन बनाए हैं। उनका सर्वाधिक स्कोर इस फॉर्मेट में 118 रन है। रोहित शर्मा (Rohit Sharma) ने 4 शतक और 27 अर्धशतक जड़े हैं।

 322 total views,  2 views today

Spread the love