• April 24, 2023

सलमान की बहन की ईद पार्टी में आईं साक्षी धोनी, इस अंदाज आई नजर

सलमान की बहन की ईद पार्टी में आईं साक्षी धोनी, इस अंदाज आई नजर

मुंबई। बॉलीवुड के दबंग खान यानि सलमान खान (Salman Khan) की बहन अर्पिता खान के घर पर हुई ईद पार्टी में कई बॉलीवुड सेलिब्रिटीज ने शिरकत की। इस दौरान साक्षी धोनी (Sakshi Dhoni) भी अपनी बेटी जीवा धोनी (Ziva Dhoni) के साथ पहुंची। बेटी के साथ साक्षी धोनी पार्टी में ट्रेडिशनल लुक में नजर आईं। इस दौरान साक्षी धोनी (Sakshi Dhoni) ने लाइट ग्रीन कलर का अनारकली सूट पहना और इसे सेम कलर के प्लेन दुपट्टे के साथ पेयर किया। वहीं उनकी बेटी जीवा लाइट ब्लू कलर के क्यूट को-ऑर्ड सेट के कुर्ते और पैंट में नजर आईं।

साक्षी-जीवा के इस वीडियो पर फैंस लगातार कमेंट कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा- जीवा कितनी जल्दी बड़ी हो गईं। नेहा शर्मा- आयशा शर्मा, कृति खरबंदा, कटरीना कैफ, सलमान खान, कार्तिक आर्यन, शहनाज गिल, सुनील शेट्टी, अरबाज खान, आयुष्मान खुराना, संगीता बिजलानी भी पार्टी में मौजूद रहे।

हाल ही में फिल्म किसी का भाई किसी की जान के प्रमोशन के दौरान सलमान खान (Salman Khan) स्टार स्पोर्ट्स के लाइव क्रिकेट शो का हिस्सा बने थे। इस इवेंट से सोशल मीडिया पर प्रोमो वीडियो शेयर करते हुए सलमान खान (Salman Khan) ने कहा था कि नार्थ इंडिया से आया एक लड़का CSK का कैप्टेन है। वो मेरा फेवरेट क्रिकेटर भी है। शो के दौरान सलमान खान (Salman Khan) ने विराट कोहली (Virat Kohli) की फिटनेस की तारीफ भी की।

 140 total views,  2 views today

Spread the love