• January 28, 2022

बहन ने लगे आरोप, कहा- सिद्धू ने मां को कंगाली में छोड़ दिया, दिल्ली रेलवे स्टेशन पर हुई मौत’

बहन ने लगे आरोप, कहा- सिद्धू ने मां को कंगाली में छोड़ दिया, दिल्ली रेलवे स्टेशन पर हुई मौत’

नई दिल्ली। पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष नवजोत सिंह सिद्धू (Navjot Singh Sidhu) पर उनकी बहन ने कई गंभीर आरोप लगाए हैं। उनकी बड़ी बहन सुमन तूर ने उन पर अपनी मां को बुढ़ापे में ‘पैसे की खातिर’ छोड़ने का आरोप लगाया है। अमेरिका में रहने वाली सुमन तूर (Suman Toor) ने नवजोत सिंह सिद्धू (Navjot Singh Sidhu) को ‘क्रूर इंसान’ भी बताया।

नवजोत सिंह सिद्धू (Navjot Singh Sidhu) की अमेरिका में रहने वाली बहन सुमन तूर (Suman Toor) ने आरोप लगाया कि 1986 में उनके पिता की मृत्यु के बाद उन्होंने (सिद्धू) अपनी बूढ़ी मां को छोड़ दिया और बाद में 1989 में दिल्ली रेलवे स्टेशन पर एक बेसहारा महिला के रूप में उनकी मृत्यु हो गई। सुमन तूर (Suman Toor) इस समय चंडीगढ़ में हैं, जहां उन्होंने शुक्रवार को एक संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए आरोप लगाया कि नवजोत सिंह सिद्धू (Navjot Singh Sidhu) ने 1986 में उनके पिता की मृत्यु के बाद उन्हें और उनकी मां को घर से बाहर निकाल दिया था।

सुमन तूर (Suman Toor) ने दावा किया कि उनकी मां की 1989 में एक रेलवे स्टेशन पर मृत्यु हो गई थी। सुमन तूर (Suman Toor) ने कहा, “हमने बहुत कठिन समय देखा है। मेरी मां चार महीने से अस्पताल में थीं। मैं जो कुछ भी दावा कर रही हूं मेरे पास उसके दस्तावेजी सबूत हैं।

Spread the love