• July 22, 2023

Summer Drink Recipe: गर्मियों में चीकू के छिलके से बने शेक का जरूर करें सेवन, मिलते है कई फायदे, जानिए रेसिपी !

Summer Drink Recipe: गर्मियों में चीकू के छिलके से बने शेक का जरूर करें सेवन, मिलते है कई फायदे, जानिए रेसिपी !

हम सभी अच्छी तरह जानते हैं चीकू का सेवन हमारी सेहत के लिए बहुत फायदेमंद होता है क्योंकि इसमें कई पोषक तत्व भरपूर मात्रा में पाया जाता है आपको बता दें कि इस में पाए जाने वाले पोषक तत्वों में विटामिन-बी, सी, ई, कैल्शियम, मैग्नीशियम, पोटैशियम, मैंगनीज और फाइबर आदि शामिल हैं। इसका सेवन करने से कैंसर जैसी खतरनाक बीमारियों का खतरा कम होता है देखा जाता है कि चीकू का सेवन आमतौर पर अधिकतर लोग सलाद या शोक बनाकर सेवन करना पसंद करते है। लेकिन क्या आपने कभी चीकू के छिलकों से बना शेक का स्वाद लिया है अगर नहीं तो इस लेख को जरूर पढ़ें क्योंकि इसलिए के माध्यम से आपको बताएंगे चीकू के छिलकों से शेक बनाने की आसान रेसिपी। चीकू पील शेक स्वाद मैं बहुत ही लाजवाब होता है इसका सेवन हमारे पाचन तंत्र के लिए बहुत फायदेमंद होता है इसका सेवन करने से आपके शरीर में पूरे दिन एनर्जी बनी रहती है। आइए इस लेख के माध्यम से जानते हैं चीकू के छिलकों से बना शेक बनाने के लिए आवश्यक सामग्री और बनाने की आसान रेसिपी –

* चीकू के छिलकों से बना शेक बनाने के लिए आवश्यक सामग्री :

1. चीकू का गूदा – 1 कप
2. चीकू का छिलका – 1 कप
3. दूध – 3 कप
4. कोको पाउडर – 1 बड़ा चम्मच
5. चीनी – 1 चम्मच
6. आइस क्यूब्स – 7-8

* चीकू के छिलकों का शेक बनाने का तरीका :

1. चीकू के छिलकों का शेक बनाने के लिए आप सबसे पहले एक ग्राइंड में चीकू का गूदा डालें।
2. इसके बाद आप इसी में चीकू का छिलका और दूध डालें।
3. अब आप इन सारी चीजों को करीब 2 बार अच्छी तरह से ग्राइंड कर लें।
4. इसके बाद इसमें चीनी, 3-4 आइस क्यूब और 1 छोटा चम्मच कोको पाउडर डालें।
5. अब आप इन सारी चीजों को एक बार और अच्छी तरह से ग्राइंड कर लें।
6. इस तरह से आपका चीकू के छिलकों का शेक बनकर तैयार हो चुका है।
7. इसके बाद आप एक सर्विंग गिलास में आइस क्यूब और मिल्कशेक डालें।
8. अब आप इसको कोको पाउडर से गार्निश करके ठंडा-ठंडा सर्व करें।

 130 total views,  2 views today

Spread the love