• October 14, 2022

एशिया कप 2023 के लिए पाकिस्तान जा सकती है टीम इंडिया!

एशिया कप 2023 के लिए पाकिस्तान जा सकती है टीम इंडिया!

इंटरनेट डेस्क। भारत और पाकिस्तान (India Vs Pakistan) के फैंस के लिए एक बड़ी और शानदार खबर सामने आई है। एशिया कप 2023 (Asia Cup 2023) के लिए भारतीय क्रिकेट टीम पाकिस्तान का जा सकती है। पाकिस्तान को एशिया कप 2023 (Asia Cup 2023) की मेजबानी करने का मौका मिला है और BCCI इस टूर्नामेंट के लिए पाकिस्तान जाने को तैयार है। हालांकि अंतिम फैसला सरकार का रहेगा। अगर वहां से मंजूरी मिल जाती है तो 2008 के बाद भारत अगले साल पाकिस्तान का दौरा कर सकता है।

 

क्रिकबज की रिपोर्ट के अनुसार आपको बता दे की 2023 में एशिया कप के लिए भारत की पाकिस्तान यात्रा, निश्चित रूप से उस समय की सरकार की मंजूरी के अधीन होगी, लेकिन अभी, यह निश्चित रूप से BCCI के एजेंडे में है। पाकिस्तान को 2023 के दूसरे भाग में 50 ओवर के एशिया कप की मेजबानी करनी है, जिसके बाद विश्व कप भारत में होगा। एजीएम नोट के अनुसार, BCCI पाकिस्तान की यात्रा के लिए तैयार है।

 

बता दे की एशिया कप 2022 (Asia Cup 2022) में दो मैचों में आमना सामना करने के बाद भारत और पाकिस्तान की टीमें टी20 वर्ल्ड कप 2022 (T20 World Cup 2022) में भिड़ने को तैयार है। दोनों ही टीमें इस मेगा इवेंट में अपने अभियान का आगाज 23 अक्टूबर को करेगी। पिछले साल पाकिस्तान ने टी20 वर्ल्ड कप में भारत को हराया था, वहीं एशिया कप में भी दोनों टीमों के बीच कड़ा मुकाबला देखने को मिला था।

 352 total views,  2 views today

Spread the love