• December 28, 2021

दिल्ली में तीसरी लहर की आहट, 24 घंटे में 331 नए मामले

दिल्ली में तीसरी लहर की आहट, 24 घंटे में 331 नए मामले

नई दिल्ली। दिल्ली में कोरोना संक्रमण के मामले फिर से डराने लगे हैं। पिछले 24 घंटे में यहां 331 नए मरीज सामने आए हैं। पॉजिटिव‍िटी रेट भी अब 0.55% से बढ़कर 0.68% हो गया है। यह पिछले 6 महीने यानी जून के बाद सबसे ज्यादा है।

बता दे की रविवार को यहां 290 नए केस दर्ज किए गए थे। बढ़ते मामलों को दिल्ली में तीसरी लहर की आहट माना जा रहा है। दिल्ली में कोरोना के नए वैरिएंट के 142 केस हैं, जो महाराष्ट्र के बाद देश में सबसे ज्यादा है।

इधर, केरल सरकार ने राज्य में ओमिक्रॉन के बढ़ते मामलों को देखते हुए 30 दिसंबर से 2 जनवरी तक रात 10 बजे से सुबह 5 बजे तक नाइट कर्फ्यू लगाने का ऐलान किया है। कर्नाटक सरकार ने भी 28 दिसंबर से 7 जनवरी तक रात 10 बजे से सुबह 5 बजे तक नाइट कर्फ्यू लगाने के निर्देश दिए हैं।

 644 total views,  2 views today

Spread the love