• November 29, 2023

Travel Tips: केरल की ट्रिप के दौरान इन खूबसूरत झीलों को जरूर जाए देखने, खूबसूरती देख हो जाएंगे मंत्रमुग्ध !

Travel Tips: केरल की ट्रिप के दौरान इन खूबसूरत झीलों को जरूर जाए देखने, खूबसूरती देख हो जाएंगे मंत्रमुग्ध !

हम सभी अच्छी तरह जानते हैं कि केरल एक बहुत ही खूबसूरत जगह है। केरल को उसके बीचेस, टी गार्डन, वाटरफॉल और वाइल्डलाइफ के लिए जाना जाता है। लेकिन आपको बता दे कि केरल में कई खूबसूरत झील भी मौजूद है। यहां पर इन झीलों के शांत पानी पर एक यादगार क्रूज का आनंद लेना और शांत माहौल को महसूस करने का अपना एक अलग ही अहसास है। केरल को भगवान का अपना देश ऐसे ही नहीं कहा जाता है यह सच में आपको धरती पर स्वर्ग होने का अहसास करवाता है यहां पर लगभग 34 झोले मौजूद है। जहां पर आप वाटर स्पोर्ट्स से लेकर बोट रेसेज को एन्जॉय कर सकते हैं। अगर आप भी केरल घूमने का प्लान कर रहे हैं तो आप यहां की कुछ फेमस झीलों को देखने जरूर जाएं। आइए जानते है केरल की कुछ फेमस झीलों के बारे में विस्तार से –

* अष्टमुडी झील :

आपको बता दें कि इस झील को केरल के बैकवाटर के गेटवे के रूप में भी जाना जाता है। अष्टमुडी झील केरल की दूसरी सबसे बड़ी झील मानी जाती है जो 1700 वर्ग किमी में फैली हुई है। बता दें की इस झील को मछलियों की लगभग 100 प्रजातियों और लगभग 60 एविफ़ुना प्रजातियों का घर कहा जाता है। इस झील के किनारों पर नारियल के पेड और कस्बों और गांवों तक फैले ताड़ के पेड़ हैं। यहां पर आप हाउसबोट क्रूज़ के माध्यम से कई द्वीपों का भ्रमण किया जा सकता है। यह झील हनीमून कपल्स के लिए भी बेस्ट जगह है।

* पेरियार झील :

बता दे की 1895 में मुल्लापेरियार नदी पर बांध के निर्माण के बाद बनी पेरियार झील यकीनन बेहद ही खूबसूरत नजारों युक्त है यहां पर पर्यटक नाव की सवारी के जरिया वन्यजीवों को देखने का लुफ्त उठाते हैं। इस खूबसूरत पेरियार झील का किनारा उसे स्थान के रूप में जाना जाता है जहां पर जानवर अपनी प्यास बुझाने के लिए आते हैं।

* वेम्बनाड झील :

आपको बता दें की वेम्बनाड झील केरल की सबसे बड़ी झील है। यह झील केरल की सबसे फेमस झीलों में से एक है। कोट्टायम से लगभग 15 किमी दूर, यह भारत की सबसे लंबी झील है। 200 वर्ग किलोमीटर में फैली हुई ये झील कई नदियों का एक प्रमुख संगम स्थल है। वेम्बनाड को नेहरू ट्रॉफी बोट रेस के लिए भी जाना जाता है। बता दें की यह झील हाउसबोट क्रूज़, मछली पकड़ने और पक्षी को देखने के लिए भी काफी प्रसिद्ध है।

* अक्कुलम झील :

अक्कुलम झील केरल की महत्वपूर्ण झीलों में से एक है। बता दे की तिरुवंतपुरम के हलचल भारी शहरी दृश्य के बीच ये झील आपको ताजगी का अहसास करवाती है। यहां पर कहीं स्थानीय लोग और पर्यटक आराम के पलों की तलाश में या नाव की सवारी का आनंद लेने के लिए इसके तटों पर आते हैं।

 129 total views,  2 views today

Spread the love