Travel Tips: मानसून के मौसम में घूमने के लिए बेस्ट है झारखंड के ये वॉटरफॉल्स, खूबसूरती देख हो जाएंगे दीवाने !

Travel Tips: मानसून के मौसम में घूमने के लिए बेस्ट है झारखंड के ये वॉटरफॉल्स, खूबसूरती देख हो जाएंगे दीवाने !

देखा जाता है कि अधिकतर लोग छुट्टियां मिलते ही या फिर अपने काम से फ्री होते ही घूमने फिरने की प्लानिंग करने लगते हैं बरसात के मौसम में पहाड़ी जगहों पर घूमने के लिए जाना सुरक्षित नहीं माना जाता है ऐसे में अगर आप भी इस बार मानसून के मौसम में घूमने के लिए जगह को लेकर कंफ्यूज है तो इस लेख को जरूर पड़ेगी इस लेख के माध्यम से आपको बताएंगे मानसून के मौसम में घूमने के लिए झारखंड में मौजूद कुछ वॉटरफॉल्स के बारे में। बरसात के मौसम में इनकी खूबसूरती और ज्यादा बढ़ जाती है। इन वॉटरफॉल्स पर आप घूमने के लिए अपने परिवार और दोस्तों के साथ जा सकते हैं लिए इस लेकर माध्यम से जानते हैं इन वॉटरफॉल्स के बारे में विस्तार से –

* दशम झरना :

आपको बता दे की दशम झरना कांची नदी पर मौजूद है और इसकी ऊंचाई 44 मीटर की है। इस झरने के रास्ते में जंगल है। यह झरना ज्यादा ऊंचा तो नहीं लेकिन बहुत ही खूबसूरत है। बता दें की यह वॉटरफॉल तैमारा नाम के एक छोटे से गांव में स्‍थित है। बरसात के मौसम में अगर आप यहां पर घूमने के लिए जा रहे हैं तो थोड़ी सावधानी जरूर बरते।

* हुंडरू झरना :

झारखंड के शहर रांची से लगभग 45 किलोमीटर की दूरी पर मौजूद हुंडरू फॉल्स क्षेत्र का सबसे बड़ा और ऊंचा झरना माना जाता है जो चट्टान से होकर लगभग 98 मीटर की ऊंचाई से गिरता है। मानसून के मौसम में यहां पर लोग काफी संख्या में घूमने के लिए आते हैं यहां के स्थानीय लोगों के लिए यह एक बहुत ही बेस्ट पिकनिक स्पॉट माना जाता है।

* सीता झरना :

रांची से लगभग 40 किलोमीटर की दूरी पर मौजूद है सीता झरना। यह झारखंड में बहुत ही कम देखा जाने वाला झरना है इस झरने को देवी सीता के नाम से भी जाना जाता है। बरसात के मौसम में झरनों को गिरते हुए देखना शानदार होता है। क्योंकि बरसात के मौसम में इनकी खूबसूरती और ज्यादा बढ़ जाती है।

* हिरनी झरना :

आपको बता दें कि हिरनी झरना झारखंड का बहुत ही फेमस झरना है। यह झरना केवल 37 मीटर ऊंचा है। हिरनी फॉल्स का पूरा इलाका घने सैपवुड जंगल से घिरा हुआ है। ये किसी भी बड़े शहर से बहुत दूर है आपको बता दे कि यह झरना रांची से लगभग 70 किलोमीटर दूर मौजूद है।

 247 total views,  2 views today

Spread the love