• May 6, 2022

Umran Malik Fastest Ball In IPL 2022: उमरान ने डाली IPL इतिहास की दूसरी सबसे तेज गेंद, ऐसा करने वाले पहले भारतीय

Umran Malik Fastest Ball In IPL 2022: उमरान ने डाली IPL इतिहास की दूसरी सबसे तेज गेंद, ऐसा करने वाले पहले भारतीय

स्पोर्ट्स डेस्क। जम्मू एक्सप्रेस उमरान मलिक (Umran Malik) IPLमें सबसे तेज गेंद फेंकने वाले भारतीय गेंदबाज बन गए हैं। उन्होंने गुरुवार को सनराइजर्स हैदराबाद की ओर से खेलते हुए दिल्ली कैपिटल्स (Delhi Capitals) के खिलाफ 157 kmph की रफ्तार से गेंद फेंकी।

यह इस सीजन की सबसे तेज गेंद होने के साथ ही IPL इतिहास की दूसरी सबसे तेज गेंद है। IPL इतिहास में सबसे तेज गेंद फेकने का रिकॉर्ड शॉन टैट (Shaun Tait) के नाम है। उन्होंने 2011 में राजस्थान रॉयल्स (Rajasthan Royals) की ओर से खेले हुए दिल्ली के खिलाफ 157.71 Kmph की रफ्तार से गेंद फेंकी थी।

दिल्ली कैपिटल्स की पारी के आखिरी ओवर के चौथी गेंद उमरान मलिक (Umran Malik) ने 157 kmph की रफ्तार से फेंकी। इस गेंद पर रॉवेन पावेल (Roven Powell) ने चौका मारा। इस पूरे ओवर में 19 रन बने। मलिक ने इस ओवर की पहली गेंद 153, तो तीसरी 153 और पांचवी 156 kmph की रफ्तार से फेंकी। हालांकि, उमरान मलिक भले ही फुल स्पीड से बॉलिंग कर रहे हों लेकिन इस ओवर में जमकर रन भी बरसे. 157 KMPH स्पीड वाली बॉल पर दिल्ली कैपिटल्स के रॉवमैन पावेल ने चौका मारा था. जबकि इस पूरे ओवर में 19 रन बने थे.

 536 total views,  2 views today

Spread the love