• January 19, 2022

UP Election 2022: मुलायम सिंह की छोटी बहू अपर्णा भाजपा में शामिल

UP Election 2022: मुलायम सिंह की छोटी बहू अपर्णा भाजपा में शामिल

नई दिल्ली। समाजवादी पार्टी और अखिलेश यादव दोनों को ही आज भारतीय जनता पार्टी ने बड़ा झटका दिया है। भगवा पार्टी ने मुलायम सिंह यादव के घर में ही सेंध लगा दिया है। योगी आदित्यनाथ और उनकी पार्टी ने आपर्णा यादव को अपने पाले में शामिल कर लिया है। BJP प्रदेश उपाध्यक्ष दयाशंकर सिंह (Dayashankar Singh) के साथ मंगलवार को दिल्ली पहुंची अपर्णा ने पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा से मुलाकात की।

विधानसभा चुनाव में सपा और BJP के बीच चल रहे एक-दूसरे के नेताओं को तोड़ने के खेल में BJP ने बड़ा दांव खेला है। मुलायम की बहू को भाजपा में शामिल कराकर BJP यह संदेश देने की कोशिश करेगी कि सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) अपने छोटे भाई की बहू को संरक्षण नहीं दे सके।

अपर्णा ने 2017 में लखनऊ कैंट से सपा के टिकट पर विधानसभा चुनाव लड़ा था। 2022 में BJP बक्शी का तालाब या लखनऊ की किसी सीट से अपर्णा को चुनाव लड़ा सकती है।

Spread the love