Vastu Tips: वास्तु शास्त्र के अनुसार दिन के इस समय झाड़ू लगाना होता है शुभ, आपको मिलती है तेजी से तरक्की !

Vastu Tips: वास्तु शास्त्र के अनुसार दिन के इस समय झाड़ू लगाना होता है शुभ, आपको मिलती है तेजी से तरक्की !

इस बात को हम सभी अच्छी तरह जानते हैं कि घर में साफ सफाई रखना बहुत जरूरी है साफ सफाई होने के बावजूद ही हमारे घर का माहौल सकारात्मक रहता है इसीलिए घर में नियमित रूप से रोजाना झाड़ू पोछा लगाया जाता है। धार्मिक और वास्तु शास्त्र के अनुसार झाड़ू का संबंध धन की देवी महालक्ष्मी से बताया गया है यदि झाड़ू को लेकर कोई भी गलती की जाती है तो उसकी वजह से मां लक्ष्मी नाराज हो जाती है और वह हमारे घर से रूठ कर चली जाती है। जिसकी वजह से जीवन में कई तरह की समस्याओं का सामना भी करना पड़ सकता है इस तरह की स्थिति से बचने के लिए वास्तु शास्त्र में कुछ नियम बताए गए हैं और इसमें घर में झाड़ू लगाने के सही नियम को लेकर झाड़ू खरीदने का दिन भी शामिल है। आइए जानते हैं झाड़ू लगाने के सही समय के बारे में और इससे जुड़े हुए नियमों के बारे में –

* इस समय झाड़ू लगाना होता है शुभ :

वास्तु शास्त्र के घर में झाड़ू लगाने के लिए सबसे उचित समय दिन के पहले चार पहर को माना जाता है। झाड़ू लगाने का सबसे शुभ समय सूर्योदय से तुरंत बाद का होता है ऐसा करने से आपके घर में सुख समृद्धि बनी रहती है और घर का माहौल भी सकारात्मक रहता है। वास्तुशास्त्र के नियमों का पालन करने से आपके जीवन में तरक्की होती है तथा घर में रहने वाले लोगों के बीच प्रेम बना रहता है। यदि कोई सूर्यास्त के समय या इसके बाद झाड़ू लगाता है तो इसे अशुभ माना जाता है। आपकी इस गलती की वजह से धन की देवी मां लक्ष्मी रूठ जाती है। और घर में दरिद्रता और कलह होने लगते हैं। इस गलती की वजह से घर में धन की आवक कम होने लगती है।

* वास्तु के अनुसार झाड़ू से जुड़े महत्‍वपूर्ण नियम :

1. वास्तु शास्त्र के अनुसार झाड़ू को खरीदनी घर में खुले स्थान पर नहीं रखना चाहिए ऐसा करना शुभ होता है झाड़ू को हमेशा छिपाकर या ऐसी जगह पर रखना चाहिए जहां पर भी भारी व्यक्ति की नजर ना पड़े।

2. वास्तु शास्त्र के अनुसार कभी भी तिजोरी या मंदिर के पास झाड़ू नहीं रखनी चाहिए। इसके अलावा किचन, डायनिंग या बेडरूम में भी झाड़ू को नहीं रखना चाहिए। वरना आर्थिक और सेहत संबंधी समस्‍याओं का सामना करना पड़ सकता है।

3. वास्तु शास्त्र के अनुसार यदि आपके घर का कोई सदस्य किसी काम से बाहर जाकर आता है तो उसके आते ही तुरंत झाड़ू नहीं लगानी चाहिए क्योंकि ऐसा बनने से व्यक्ति को काम में असफलता का सामना करना पड़ सकता है।

4. वास्तु शास्त्र के अनुसार कभी भी किसी भी जानवर जैसे गाय या कुत्ते को झाड़ू से नहीं मानना चाहिए ऐसा करना अपशगुन माना जाता है।

 137 total views,  2 views today

Spread the love