Vastu Tips: घर में तुलसी के पौधे को लगाते समय इन मुख्य नियमों का रखें ध्यान, बदल जाएगी आपकी किस्मत !

Vastu Tips: घर में तुलसी के पौधे को लगाते समय इन मुख्य नियमों का रखें ध्यान, बदल जाएगी आपकी किस्मत !

वास्तु शास्त्र का मानव जीवन में बहुत ही महत्वपूर्ण स्थान होता है क्योंकि वास्तु शास्त्र में मानव जीवन में आने वाली हर छोटी से छोटी समस्याओं के समाधान के लिए कई नियम और उपाय बताए गए हैं। इस बात को हम सभी जानते हैं कि हमारे हिंदू धर्म और वास्तु शास्त्र में तुलसी के पौधे को बहुत ही शुभ और पूजनीय पौधा माना गया है। तुलसी के पौधे का इस्तेमाल जड़ी-बूटी के रूप में भी किया जाता है और इसके इस्तेमाल से कई स्वास्थ्य लाभ होते हैं। आइए इस लेख के माध्यम से आपको बताते हैं घर में तुलसी का पौधा लगाने से जुड़े हुए कुछ नियमों के बारे में जिनका ध्यान रखते हुए अगर आप तुलसी का पौधा लगाते हैं तो आपको इसके फायदे मिलते हैं। आइए जानते है –

* वास्तु शास्त्र के अनुसार तुलसी के पौधे को घर या बगीचे की उत्तर, पूर्व या उत्तर पूर्व दिशा में ही लगाना चाहिए। इन दिशाओं में तुलसी के पौधे को लगाना शुभ माना जाता है इन जगहों पर तुलसी का पौधा लगाने से सकारात्मक ऊर्जा आने लगती है।

* वास्तु शास्त्र के अनुसार तुलसी के पौधे में नियमित रूप से पानी देना चाहिए लेकिन जरूरत से ज्यादा नहीं थे कि ज्यादा पानी देने से इसकी जड़ें सड़ने लग जाती है जिसका प्रभाव भी आपके ऊपर पड़ सकता है।

* वास्तु शास्त्र के अनुसार तुलसी के पत्तों को नहीं तोड़ना चाहिए। इसके साथ ही शाम के समय तुलसी के पौधे के पास दीपक जलाना चाहिए। ऐसा करने से नकारात्मक ऊर्जा दूर होती है। और इसके साथ ही घर के लोगों के बीच संबंधों में भी सुधार आने लगता है। पति पत्नी के बिगड़े रिश्ते ठीक होने लगते हैं और जीवन में प्यार बढ़ने लगता है।

* वास्तु शास्त्र के अनुसार बताया गया है कि तुलसी के पौधे को घर पर केंद्र में रखने से सकारात्मक ऊर्जा का संचार होने लगता है और घर में सकारात्मकता आने के बाद आपके व्यापार में भी तेजी आने लगती है।

* वास्तु शास्त्रों में बताया गया है कि तुलसी के पौधे को जोड़े में या फिर तीन के गुणक में लगाने से आपका सौभाग्य भी जाग जाता है। और घर में सुख समृद्धि आने लगती हैं।

* तुलसी के पौधे को अग्नि तत्व से जुड़ा हुआ माना जाता है और इसीलिए इस बात की सलाह दी जाती है कि इस पौधे को घर के उन क्षेत्रों में रखने से बचे जो बहुत ज्यादा नम या अंधेरे वाले हों।

 153 total views,  2 views today

Spread the love